Bigg Boss 14: इम्यूनिटी पाने के लिए Nikki Tamboli और पवित्रा पूनिया के बीच छिड़ी जंग

चैनल ने जो प्रोमो रिलीज किया है, उसमें निक्की तंबोली, पवित्रा पूनिया और जैस्मीन को एक टास्क कर रही हैं। इस टास्क में लड़कियां वेट्रस बनती हैं। टास्क ये है कि गिलास में ड्रिंक्स को गिरने से बचाना है।

<p>Big Boss 14: Nikki Tamboli</p>
नई दिल्ली: टीवी का बेहद ही पॉपुलर शो ‘बिग बॉस’ के 14वें सीजन का आगाज हो चुका है। कोरोना के कारण पहले माना जा रहा था कि इस बार ये शो शुरू नहीं हो पाएगा। लेकिन पूरी सुविधाओं के साथ शो शुरू हो गया है। ‘बिग बॉस 14’ में इस बार एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। ऐसे में शुरुआत से ही दर्शकों को खूब मसाला मिल रहा है। कंटेस्टेंट के बीच बहस भी देखने को मिल रही है। इस बीच कलर्स चैनल ने एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। जिसमें लड़कियों के बीच लड़ाई होती दिख रही है।
चैनल ने जो प्रोमो रिलीज किया है, उसमें निक्की तंबोली, पवित्रा पूनिया और जैस्मीन को एक टास्क कर रही हैं। इस टास्क में लड़कियां वेट्रस बनती हैं। टास्क ये है कि गिलास में ड्रिंक्स को गिरने से बचाना है। ऐसे में निक्की तंबोली पवित्रा की गिलास तोड़ देती हैं। जिसके बाद पवित्रा जैस्मीन के सारे गिलास तोड़ देती हैं। इसके बाद वीडियो में दिखाया जाता है कि पवित्रा और निक्की के बीच बहस होती है। प्रोमो वीडियो से साफ है कि आज के शो में लोगों को खूब एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।
इससे पहले टास्क में घर के सभी लड़कियां पवित्रा पूनिया, जैस्मिन भसीन, रुबिका दिलैक और निक्की तंबोली को मिलकर सिद्धार्थ शुक्ला को रिझाना था। टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला एक बाइक पर बैठे होते हैं और सभी लड़कियां मिलकर उन्हें डांस करते हुए रिझाती हैं। इस दौरान निक्की तंबोली और पवित्रा पूनिया बड़े ही हॉट अंदाज में सिद्धार्थ के साथ डांस करती हैं। हालांकि इसका वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस शो को बकवास बताया।
बता दें कि इस बार शो में बिग बॉस के पुराने सीजन के विजेताओं को बतौर स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया गया है। इसमें सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान हैं। तीनों ही काफी पॉपलुर फेस हैं और अपने-अपने सीजन के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट हैं। हालांकि हिना खान शो नहीं जीत पाई थीं लेकिन वह पहली रनर अप थीं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.