आर्थिक तंगी से परेशान टीवी एक्टर सुनील नागर हुए पाई-पाई को मोहताज, श्री कृष्ण में ‘भीष्म पितामाह’ का निभा चुके हैं किरदार

श्री कृष्ण सीरियल में भीष्म पितामाह का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील नागर के पास किराए के लिए देने को पैसे नहीं हैं। वो मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

<p>Sunil Nagar</p>

नई दिल्ली | देशभर में कोरोना महामारी का बड़ा प्रकोप देखने को मिल रहा है। ऐसे समय में गरीब लोगों के लिए मुसीबतें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। एक बार फिर से लोग आर्थिक तंगी से जूझने लगे हैं। काम ना होने या लॉकडाउन में काम ना मिल पाने के कारण कई सेलेब्स भी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। कई टीवी एक्टर्स भी इसकी चपेट में हैं। रिसेन्टली श्री कृष्ण सीरियल में भीष्म पितामाह का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील नागर के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। उन्होंने खुलासा किया कि वो इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

सुनील ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी सारी सेविंग खत्म हो चुकी है। उनके घरवालों ने भी रिश्ते तोड़ दिए हैं। वहीं पर्सनल रीजन्स के कारण उन्हें अपना घर भी बेचना पड़ा और अब वो रेंट के घर में रह रहे हैं। अभी तक किसी तरह काम चल रहा था। लेकिन अब सुनील के पास किराए के लिए देने को पैसे नहीं हैं। सुनील ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में, मैं किसे दोषी मानूं। जब मैं काम कर रहा था तब बहुत कमाया। कई हिट शोज किए और फिल्मों में काम किया। लोगों को मेरा काम बहुत अच्छा लगा। उस वक्त काम ही काम था आज इंडस्ट्री में हमारे लिए कोई काम नहीं है।

सुनील ने आगे बताया कि वो एक सिंगर भी हैं। जिसके कारण उन्हें एक रेस्तरां में काम मिल गया था। वो सुनील के हर रोज के खर्चों का भी ध्यान रखा करते थे लेकिन लॉकडाउन के बाद वो भी बंद हो गया। अब सुनील के पास किराए के तक के पैसे नहीं हैं। सुनील के वीडियो को देखने के बाद CINTAA ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया है लेकिन वो अभी पैसों की समस्या से जूझ रहे हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.