डेंगू का इलाज करा रहीं भारती सिंह ने अस्पताल से शेयर किया वीडियो, फैंस की ये रिक्‍वेस्‍ट

इलाज के बीच भारती ने फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही अपनी सेहत के बारे में भी बताया।
 

<p>bharti singh</p>
टीवी की मशहूर कॉमेडी क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया कुछ दिनों पहले डेंगू का शिकार हो गए थे। जिसकी वजह से दोनों को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अब उनकी तबियत में काफी सुधार है। इलाज के बीच भारती ने फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही अपनी सेहत के बारे में भी बताया।
 

https://twitter.com/hashtag/BhartiisBack?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

विडियो में भारती ने कही ये बात:
बता दें कि अस्पताल से ही भारती ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैं अब बिल्कुल ठीक हूं। सॉरी आपके मैसेज और फोन कॉल का जवाब नहीं दे पाई। मुझे छोटी सी बीमारी डेंगू हो गई थी। 1-2 दिन में मैं अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाऊंगी। आप अपना ध्यान रखें। गंदा पानी ना पिएं, मच्छरों को मार दीजिए। ये सब मच्छरों ने ही किया है। मेरी सेहत के लिए दुआ करने के लिए शुक्रिया।’

ये था पूरा मामला:
बता दें कि भारती और हर्ष दोनों ही डेंगू की मार को झेल रहे हैं। फिलहाल दोनों की हालत में काफी सुधार है। उन्हें रविवार(23 सितंबर) को वह कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना था कि जब तक भारती और हर्ष की हालत में कोई सुधार नहीं आता तब तक दोनों को अस्पताल में ही रहना होगा।

 

टॉक शो लेकर आने वाली हैं भारती:
भारती के वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनने में आ रहा था कि वह ‘बिग बॉस’ में पति हर्ष संग एंट्री लेने वाली थीं। इस खबर को लेकर भारती काफी चर्चा में रहीं। लेकिन शो शुरू होने के साथ ही इस राज से पर्दा उठ गया कि सच क्या है। वहीं उनके आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो खबर है कि वह जल्द वह अपना एक टॉक शो लेकर आने वाली हैं। इस शो का नाम ‘भारती का शो – आना ही पड़ेगा’ बताया जा रहा है। खबर है कि रिद्धिमा पंडित, अविका गौर, पुनीत जे पाठक, करन वाही जैसे टीवी सेलेब्स ने शो के लिए शूटिंग भी की है। इसके साथ ही वह रित्विक धंजानी के साथ ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का सीजन-8 भी होस्ट करने वाली हैं।

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.