ट्रेवल

Top 8 Famous Indian locations in Bollywood: जानिए बॉलीवुड की मशहूर जगह,जहाँ आप भी जा सकते है।

Top 8 Famous Indian locations in Bollywood: क्या आप जानते हैं कि भारत के कुछ मशहूर जगहों के पीछे इंडियन बॉलीवुड का हाथ है। फिर चाहे वो कश्मीर के गुलमर्ग से लेकर केरल के मुन्नार तक ही क्यों ना हो। आज हम आपको कुछ ऐसी ही 8 फेमस जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

नई दिल्लीAug 26, 2021 / 05:22 pm

Ashwin Sharma

Top 8 Famous Indian locations in Bollywood: जानिए बॉलीवुड की मशहूर जगह,जहाँ आप भी जा सकते है।

नई दिल्ली। Top 8 Famous Indian locations in Bollywood इंडियन बॉलीवुड की फ़िल्में अखिर किसको पसंद नहीं है। और अगर उनमे दिखाए गए कुछ फेमस चीजों की बात करें तो उनमें से एक हैं, भारत की सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन्स। जी हाँ भारत के टूरिज्म में इन फ़िल्मों का सबसे बड़ा योगदान है। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी 8 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको फ़िल्मों में दर्शाने के बाद देखते ही देखते वो जगह भारत के पर्यटक स्थल में कब शामिल हो गई पता भी नहीं चला।

इंडिया गेट (India Gate, Delhi)

Rockstar, Dilli 6 से Rang de Basanti और 3 Idiots,जैसी फिल्मों से लेकर दिल्ली कई फिल्म निर्देशकों के करीब रहा है। बेशक, कोई इंडिया गेट को कैसे नज़रअंदाज कर सकता है, इंडिया गेट फिल्मों की शूटिंग के लिए सबसे प्रिय स्थानों में से एक रहा है और अगर किसी फिल्म में दिल्ली को दर्शाना होता है तो यह 2 जगह उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
Top 8 Famous Indian locations in Bollywood: जानिए बॉलीवुड की मशहूर जगह,जहाँ आप भी जा सकते है।
रोहतांग पास (Rohtang Pass, Himachal Pradesh)

Rohtang Pass
इस जगह को तो आप जानते ही होंगे। ये वही जगह है जिन्हें Dev D, Jab We Met, और Highway जैसी बॉलीवुड फिल्मों में दिखाया गया है। इन फ़िल्मों की वजह से ही रोहतांग पास इतना फेमस हो पाया है।
मनाली (Manali, Himachal Pradesh)

Manali
एसी जगह अक्सर फिल्म के निर्माताओं को कुछ खास पसंद आती है। जिसमें मनाली उनका सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। अपने हरे भरे जंगलों, राजसी चोटियों और नदियों से बेहद सुन्दर लगती है। फ़िल्मों से जुड़ाव की बात करे तो ऋषि कपूर की हिना और रणबीर कपूर की ये जवानी है दीवानी ने मनाली को मशहूर बना दिया। रणबीर की फिल्म ने मनाली पर्यटन को भी बढ़ावा दिया।
पैंगोंग झील (Pangong Lake, Ladakh)

Pangong Lake
पैंगोंग झील न केवल पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है, बल्कि यह बॉलीवुड की सबसे अधिक मांग वाली जगह भी है। जब तक है जान और 3 इडियट्स जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में इस झील के दृश्य देखने को मिलते हैं। और साथ ही इन फ़िल्मों के यहाँ पर फिल्माए जाने के बाद यहाँ पर आए लोगों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।
मरीन ड्राइव (Marine Drive, Mumbai)

Marine Drive
कहने को तो य़ह बॉलीवुड की और उसमे काम करने वाले लोगों की सबसे पसंदीदा जगह है। बात अगर करे फ़िल्मों की तो धूम, तलाश, स्लमडॉग मिलियनेयर, मुन्नाभाई एमबीबीएस, वेक अप सिड, 26/11 मुंबई और बहुत कुछ शामिल हैं। अगर आप कभी मुंबई नहीं गए हैं तो आप घर बैठे बैठे भी मुंबई का नज़ारा देख सकते हैं यहां पर झुग्गी झोपड़ियों से लेकर बड़ी बड़ी इमारतों तक और गालियों से लेकर मरीन ड्राइव तक का पूरा सफर आपको फ़िल्मों में देखने को मिल सकता है।
मुन्नार (Munnar, Kerala)

Munnar
लाइफ ऑफ पाई और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी हिट फिल्मों की तरह, मुन्नार भी तेजी से भारत में पसंदीदा स्थलों में से एक बन रहा है। अगर आप मानते हैं कि केरल केवल अपने बैकवाटर के लिए लोकप्रिय है तो आप गलत है। बॉलीवुड ने आपको विकल्प दिखाया है।
उदयपुर (Udaipur, Rajasthan)

Udaipur
जब से राम लीला और ये जवानी है जैसी फिल्मों की शूटिंग उदयपुर के शाही विरासत स्थलों में हुई है, तब से इस जगह को लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। इस वजह से आपको भी एक बार यहाँ आकर राजपूती शान का अनुभव लेना चाहिए।
गुलमर्ग (Gulmarg, Kashmi)

Gulmarg
कश्मीर के साथ बॉलीवुड का जुड़ाव बहुत पहले शुरू हो गया था, और यह आज भी बॉलीवुड के पसंदीदा जगहों में से एक है। बॉलीवुड ने कश्मीर की सुंदरता का प्रत्यक्ष अनुभव करने के लिए लोगों प्रेरित किया है। बार-बार, हाईवे, जवानी है दीवानी, हैदर, रॉकस्टार और कई अन्य फिल्मों ने कश्मीर को हमारे दिलों के करीब ला दिया है।

Home / Travel / Top 8 Famous Indian locations in Bollywood: जानिए बॉलीवुड की मशहूर जगह,जहाँ आप भी जा सकते है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.