टोंक

रंग-मल्हार : मन की कल्पनाओं को केनवास पर उकेर कोरोना से बचाव का दिया संदेश…देखे तस्वीरें

8 Photos
Published: July 05, 2020 05:46:47 pm
1/8

रंग मल्हार के आयोजन में सभी चित्रकारों ने अपनी मौलिक शैली में चित्रांकन कर रंगों से अपनी कल्पनाओं को कैरी बेग पर सुनहरा आकार दिया।

2/8

टोंक जिले का यह चौथा रंग मल्हार हैं इससे पूर्व साईकिल, लालटेन एवं बिजणी पर यहां के कलाकार चित्रण कर चुके हैं।

3/8

सभी कलाकार इस कार्य को अपने अपने स्टूडियो में कर रहें हैं और ऑनलाइन अपनी अपनी प्रतिभागिता दर्ज कर रहे हैं।

4/8

उल्लेखनीय है कि चित्रकारों द्वारा राजस्थान भर में हर साल अच्छी बारिश की कामना और पर्यावरण चेतना के उद्देश्य से विख्यात चित्रकार विद्यासागर उपाध्याय की परिकल्पना से पिछले 11 वर्षों से रंग मल्हार का आयोजन किया जाता रहा है।

5/8
6/8

चित्रकारों ने कैरीबेग पर सृजित सुनहरे बिम्बों में अबकि बार अन्य विषयों के साथ ही कोरोना से बचाव के संदेश को भी अपनी चित्रकारिता में स्थान दिया है।

7/8

रंग मल्हार के आयोजन में सभी चित्रकारों ने अपनी मौलिक शैली में चित्रांकन कर रंगों से अपनी कल्पनाओं को कैरी बेग पर सुनहरा आकार दिया।

8/8

इस रंग मल्हार के जिला संयोजक जसवंत सिंह नरुका ने बताया कि टोंक से शैलेन्द्र सिंह भाटी, रामावतार मीना, अजय मिश्रा, परुषोत्तम, उमेश साहू, नरेंद्र साहू, महेश गुर्जर, मोनू बंजारा, यावर हबीब, सुधीर शर्मा, चितरंजन नामा, वं महिला चित्रकारों में कोमल कुमावत, प्रियंका शर्मा, पूनम डिगरवाल, अन्नपूर्णा भंडारी, मनीषा तमोली ,राजवंती तमोली, कुसुमलता तमोली, एवम बाल कलाकार अनुज साहू, युवराज साहू, घनिष्ट साहू अंनत मिश्रा, मेहुल गुर्जर, एवं डॉ पिनाक पाणि नाथ एवं डॉ् मनोज टेलर वनस्थली, प्रियंका जैन और रचित साहू निवाई आदि ने केरी बैग पर अपनी कल्पनाओं को उकेरा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.