साउथ सुपरस्टार ने 400 क्रू मेंबर्स को दिया इतना महंगा गिफ्ट, बॉलीवुड स्टार्स तो सपने में भी नहीं सोच सकते, किसी महाराजा की तरह…

उन्होंने अपनी फिल्म के क्रू मेंबर्स को खास तोहफा दिया है।

<p>actor vijay</p>

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने अपनी फिल्मों की वजह से तो चर्चा में रहते ही हैं। लेकिन अब वह अपनी दरियादिली की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल उन्होंने अपनी फिल्म के क्रू मेंबर्स को खास तोहफा दिया है। दरअसल, विजय ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बिगिल’ के 400 लोगों की क्रू टीम को सोने की अंगूठियां बाटी हैं। विजय के इस खास तोहफे का पता तब चला जब फिल्म की टीम ने इससे जुड़ी तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए।

 

अब ये वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। विडियो में विजय एक-एक कर लोगों को अंगूठी देते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद मोबाइल से शूट कर रहा शख्स अपने हाथ में मौजूद सोने की अंगूठी दिखाता है। यह अंगूठी उसे विजय ने दी थी। इस अंगूठी पर अंग्रेजी में फिल्म का नाम यानी BIGIL लिखा नजर आता है।
https://twitter.com/hashtag/bigil?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

रिपोर्ट के अनुसार,विजय ने फिल्म की टीम का शुक्रिया अदा करने के लिए उन्हें यह तोहफे को देने का फैसला किया था। 13 अगस्त को मूवी में उनके हिस्से की शूटिंग खत्म की गई, जिसके बाद उन्होंने सभी को गोल्ड रिंग देते हुए सरप्राइज कर दिया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.