टॉलीवुड

साउथ एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन हुईं कोरोना संक्रमित, फैंस को दिया खास मैसेज

4 Photos
Published: July 21, 2020 11:48:37 am
1/4

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या अर्जुन कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं। फिलहाल वह अपने घर पर क्वॉरंटीन में हैं। इस बात की पुष्टि उन्होंने इंस्टाग्राम पर की।

2/4

उन्होंने लिखा,'मैं हाल ही कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं। सभी आवश्यक सावधानियां बरतते हुए घर पर क्वॉरंटीन में हूं। पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे कृपया अपना ख्याल रखें। सभी सुरक्षित रहें और कृपया मास्क पहनें।'

3/4

आगे उन्होंने लिखा,'मैं आपको जल्द ही अच्छे स्वास्थ्य की जानकारी दूंगी। ईश्वर कृपा बनाए रखें।'

4/4

बता दें कि ऐश्वर्या मशहूर साउथ अभिनेता और फिल्मकार अर्जुन सरजा की बेटी हैं, जिन्हें लोग 'एक्शन किंग' के नाम से जानते हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.