सपना चौधरी के धाकड़ अवतार को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। सपना पूरी तरह से हरियाणी स्टाइल में दिखाई दे रही हैं। पहली बार सपना इस तरह के दबंग लुक में दिख रही हैं। टीजर वीडियो में दिखाया गया है कि सपना गलत के खिलाफ लड़ती हैं और इसीलिए वो हथियार उठा लेती हैं। सपना गाने में बंदूक लिए हुए नजर आ रही हैं और उनका ये दबंग अवतार लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
टीजर के बाद गाने का बेसब्री से फैंस को इंतजार
सपना चौधरी के गाने का टीजर देखने का बाद फैंस गुंडी को देखने के लिए बेकरार हो गए हैं। सपना का ये गाना इंटरनेशनल वुमन्स डे (International Women’s Day) पर रिलीज किया जा रहा है जो 8 मार्च को है। गाने में दिखाया जाएगा कि जब महिलाओं पर अत्याचार किया जाता है तो कई बार वो लाचार होकर उसे सहती रहती हैं। लेकिन अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना बेहद जरूरी है। महिला दिवस पर ये बेहतरीन गाना जागरुकता का भी काम करेगा।