हैप्पी बर्थडे: ‘रोजा’ से ‘गुरु’ तक मणिरत्नम की 5 बेस्ट मूवीज

निर्माता-निर्देशक मणिरत्नम फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं। आज मणिरत्नम अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं उनकी 5 बेस्ट मूवीज के बारे में

मुंबई। निर्माता-निर्देशक मणिरत्नम ने कई भाषाओं में श्रेष्ठ फिल्में बनाकर भारतीय सिनेमा में अपना योगदान दिया है। विषय और कलाकारों के चयन, फिल्मांकन और सिनेमाई श्रेष्ठता के मामले में मणिरत्नम को विशेषज्ञता हासिल है। पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित मणिरत्नम को अपनी मूवीज के लिए 6 राष्ट्रीय पुरस्कार, 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड और 6 साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं। 2 जून, 1965 को मदुरै में जन्मेंं मणिरत्नम आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं उनकी श्रेष्ठ फिल्मों के बारे में :
1. रोजा (1992)

रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘रोजा’ का लेखन-निर्देशन मणिरत्नम ने किया। 1992 में रिलीज हुई इस फिल्म को देशभर में पसंद किया गया। इस फिल्म को तमिल, हिन्दी, मराठी और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया। अरविंद स्वामी और मधु ने इसमें लीड रोल प्ले किए। इस फिल्म को 3 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले।
2. बॉम्बे (1995)

maniratnam_movie_bombay.png
मणिरत्नम की 1995 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉम्बे’ न केवल चर्चा का विषय बनी, बल्कि इस पर काफी विवाद भी हुआ। विवाद का कारण था, हिन्दू लड़के और मुस्लिम लड़की की प्रेम कहानी परदे पर दिखाना। इस मूवी में उस समय के सामाजिक और धार्मिक माहौल को सच्चाई से पेश करने की कोशिश की गई। इस मूवी में भी अरविंद स्वामी लीड रोल में थे। फीमेल लीड मनीषा कोईराला ने निभाया।
यह भी पढ़ें

हमेशा से मणिरत्नम की फिल्म में काम करना चाहती थी: अदिति

3. दिल से.. (1998)

maniratnam_movie_dil_se.png

मणिरत्नम ने शाहरुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा को लेकर ‘दिल से..’ हिन्दी फिल्म बनाई। ये मूवी 1998 में रिलीज हुई। हालांकि कमाई के मामले में ये मूवी मणिरत्नम की अन्य मूवीज की तरह सक्सेसफुल नहीं रही। लेकिन समीक्षकों ने इसकी खूब सराहना की। मूवी में देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में आतंक और एक प्रेम कहानी को दर्शाया गया।

 

4. युवा (2004)

maniratnam_movie_yuva.png

वर्ष 2004 में रिलीज फिल्म ‘युवा’ को हिन्दी के साथ-साथ तमिल में भी शूट किया गया। इसके तमिल वर्जन का नाम ‘आयथा एजुथू’ रखा गया। हिन्दी वर्जन में करीना कपूर, रानी मुखर्जी, ईशा देेओल, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन लीड रोल्स में नजर आए। मूवी में प्रेम कहानी और राजनीतिक विचारधारा पर फोकस किया गया।

यह भी पढ़ें : ‘गुरू’ और ‘रावण’ के बाद अब इस फिल्म में दिखेंगी ऐश्वर्या राय

5. गुरु (2007)

maniratnam_movie_guru.png

‘युवा’ के बाद एक बार फिर मणिरत्नम ने अभिषेक बच्चन को अपनी अगली फिल्म ‘गुरु’ में मौका दिया। हालांकि इस बार अभिषेक की मेहनत रंग लाई और दर्शक और समीक्षकों को उनका काम बेहद पसंद आया। इस मूवी में अभिषेक के अलावा ऐश्वर्या राय, माधवन, विद्या बालन मुख्य भूमिकाओं में थे। कहा गया कि ये फिल्म बिजनेसमैन धीरू भाई अंबानी के जीवन पर आधारित है, लेकिन मणिरत्नम ने साफ कहा कि फिल्म का उनसे कोई संबंध नहीं है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.