टॉलीवुड

रजनीकांत से अल्लू अर्जुन तक… साउथ इंडस्ट्री के 7 सबसे अमीर सितारे

8 Photos
Published: September 04, 2023 12:42:19 pm
1/8

Richest South Actors 2023: साउथ की फिल्म इंडस्ट्री सफल और लोकप्रिय फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। साउथ इंडस्ट्री के एक्टर भी देश में सबसे ज्यादा फीस पाने वाले सितारों में शमार हैं। एक्टर्स की संपत्ति के आधार पर फिल्मी फोकस ने 2023 के 7 सबसे अमीर सितारों की लिस्ट जारी की है।

2/8

राम चरण 2023 के सबसे अमीर दक्षिण भारतीय अभिनेता हैं। फिल्म RRR जैसी सुपरहिट फिल्म में काम कर चुके राम चरण की कुल संपत्ति 3 बिलियन डॉलर है।

3/8

कई दशक से दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री में काम कर रहे नागार्जुन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। अब तक अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके नागार्जुन की संपत्ति 123 मिलियन डॉलर है।

4/8

थलपति विजय को तमिल फिल्मों से सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय की कुल संपत्ति 57 मिलियन डॉलर है।

5/8

1975 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले रजनीकांत दुनियाभर में मशहूर हैं। रजनीकांत की कुल संपत्ति करीब 55 मिलियन डॉलर है।

6/8

पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन को साउथ का स्टायलिश स्टार कहा जाता है। अल्लू संपत्ति के मामले में पांचवे नंबर है। उनके पास 50 मिलियन डॉलर की संपत्ति है।

7/8

कमल हासन को दक्षिण भारत में मल्टी टेलेंटेंड सेलिब्रिटी के रूप में जाना जाता है। एक अभिनेता के साथ वह निर्देशक, निर्माता और सिंगर भी हैं। पार्श्व गायक और पटकथा लेखक भी हैं। हासन की कुल संपत्ति 50 मिलियन डॉलर है।

8/8

बाहुबली एक्टर प्रभास को भी साउथ इंडस्ट्री से सबसे सफल अभिनेता हैं। उनके पास 29 मिलियन की संपत्ति है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.