वीडियो में महिला की दर्दनाक चींख सुनाई दे रही हैं। अब वीडियो में जिस महिला की पिटाई हो रही है। उसका चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहा। वहीं जो लोग घर में घुसे हैं। वीडियो में उनका चेहरा भी नहीं दिखाई दे रहा है। उज़मा ने वीडियो को शेयर ( Uzma Shared Video ) करते हुए लिखा है कि ‘उन्हें शर्मिंदा किया गया। उनका शोषण किया गया। बीते तीन दिनों से उन्हें मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्हें यह भी लिखा है कि उनके पास खोने को अब कुछ बचा नही है। उन्होंने घर में घुसे लोगों को मजूबत बताया और उनके खिलाफ लड़ने की बात कही है। उनका कहना है कि उनके पास पीछे मुड़कर देखने का रास्ता नहीं है। या तो उन्हें कोई मार दे या फिर उन्हें इंसाफ ( She Want Justice ) मिलें। घर में घुसकर मार-पिटाई करने पर उज़मा ने पुलिस में शिकायत ( Uzma File Complanit ) दर्ज कराई है। साथ उन्होंने पुलिस से उनका मेडिकल चेकअप ( Medical Checkup ) कराने की बात भी कही है।
वहीं जिस महिला पर एक्ट्रेस संग पिटाई करने का आरोप लग रहा है। उनका कहना कि उजमा की वजह से उनकी 13 साल की शादी को बचाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया। उनका एक 11 साल का बच्चा भी है। महिला का यह भी कहना है कि जिस घर में उज़मा रह रही हैं। वह असल में उनका है। जिसपर वह कब्जा किए बैठी हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह काफी समय से उन्हें आराम से समझा रही थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस ने जो केरोसिन की बात कही है। वह बिल्कुल झूठ है।