मनोरंजन

मेहविश हयात ने शेयर की अपने देश के झंडे संग फोटो, ब्रा के रंग पर ट्रोल कर रहे लोगों पर जमकर भड़की

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर झंड़ा फहराते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके बाद एक्ट्रेस की ब्रा के रंग पर लोग सोशल मीडिया खूब बहस करने लगे।

नई दिल्लीAug 19, 2021 / 06:54 pm

Shweta Dhobhal

mehwish hayat

नई दिल्ली। जहां 15 अगस्त को भारत ने खूब धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया। उसी तरह 14 अगस्त को पाकिस्तान ने भी अपना स्वतंत्र दिवस सेलिब्रेट किया। इस मौके पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में मेहविश अपने देश झड़ा फहराते हुए दिखाई दे रही थी। साथ उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में अपने देश की आवाम को खास मैसेज भी दिया। सोशल मीडिया पर जब से महेविश ने तस्वीर पोस्ट की है। तभी से वो ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं।

ब्रा के चलते ट्रोल हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस

14 अगस्त पर अभिनेत्री मेहविश हयात ने जो तस्वीर पोस्ट की है। उसमें उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए मेहविश ने कैप्शन में लिखा है कि’ सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज फहराना ही काफी नहीं होता है। अगर नागरिक अपने सपनों के पाकिस्तान तो सच्चाई तबदील करना चाहते हैं। तो उन्हें पूर्वजों के आदर्शों को अपनाना चाहिए।’ अब इस तस्वीर में मेहविश हयात की ब्रा का रंग दिखाई दे रहा था। जिसे देख लोग काफी भड़क गए और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

ट्रोलर्स को दिया जवाब

ट्रोलर्स ने मेहविश हयात की पोस्ट में कमेंट कर उन पर कई भद्दे कमेंट्स किए। जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन कमेंट्स पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। मेहविश हयात ने लिखा कि ‘कुछ लोगों के कमेंट देखकर मैं निराश हूं। ये तमाम लोग मेरी ब्रा के कलर पर जमकर बहस कर रहे हैं। इसका रंग काला, ग्रे या हरा हो इससे आपका कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए।’ इस पोस्ट में मेहविश ने लोगों से ऐसा ना करने की भी अपील की।

यह भी पढ़ें

खतरनाक स्टंट के लिए अपना डुप्लीकेट का इस्तेमाल करते हैं बॉलीवुड के ये 5 सुपरस्टार

ट्रोलर्स को दी एक्ट्रेस ने सलाह

यही नहीं एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ही एक स्टोरी पोस्ट की। जिसमें उन्होंने लोगों को सलाह दी थी कि देश में और भी बड़े मसले हैं। जिन पर बहस होनी चाहिए। जो लोग उनकी ब्रा पर बहस कर रहे हैं। अच्छा होगा कि वो अपनी एनर्जी बेहतरीन जगह पर लगाएं। आपको बता दें मेहविश हयात पाकिस्तान की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें

शाहरुख खान की बेटी सुहाना को है महंगे जूते-बैग का शौक, ग्लैमरस अंदाज से लोगों को बनाती हैं दीवाना

दाऊद इब्राहिम की गर्लफ्रेंड हैं मेहविश हयात

मेहविश हयात के बारें में बात करें तो उनका जन्म कराची में हुआ है। साथ ही उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम संग जुड़ रहा है। बताया जा है कि मेहविश हयात दाऊद इब्राहिम की गर्लफ्रेंड हैं। यहीं नहीं कई रिपोर्ट्स ने इस बात का भी दावा किया है कि एक्ट्रेस को जो तम्घा-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया गया है। उसकी वजह मेहविश का दाऊद संग रिश्ता है। साल 2019 में एक्ट्रेस को तम्घा-ए-इम्तियाज में सम्मानित किया गया था। वहीं एक्ट्रेस ने इन तमाम बातों को गलत बताया है।

Home / Entertainment / मेहविश हयात ने शेयर की अपने देश के झंडे संग फोटो, ब्रा के रंग पर ट्रोल कर रहे लोगों पर जमकर भड़की

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.