टॉलीवुड

आॅन स्क्रीन धोनी की पत्नी के साथ नजर आएंगे महेश बाबू

5 Photos
Published: February 06, 2018 03:48:54 pm
1/5

आज साउथ के एक्टर्स बॉलीवुड के स्टार्स को बराबर की टक्कर दे रहे हैं। फिर चाहे वो लुक में हो या फिर एक्टिंग में। साउथ के सबसे ज्यादा हैंडसम स्टार में से एक महेश बाबू की फैंन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है।

2/5

उनके साथ आज हर कोई काम करने के लिए उत्सुक रहता है। महेश को ज्यादातर एक्शन फिल्में करते देखा गया है। इसके साथ ही उन्हेंने कई सुपरहिट रोमांटिक फिल्मे भी दी हैं।

3/5

वहीं महेश बाबू की एक और नई फिल्म आने वाली है। जिसका नाम है 'भारत आने नेनु'। ये फिल्म 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होने वाली है। बता दें कि इस फिल्म में महेश बाबू के साथ धोनी फेम कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

4/5

कियारा को बॉलीवुड में ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है की वह साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ काम करके सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुंच सकती हैं। कियारा अडवाणी ने बॉलीवुड में फगली, एम एस धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी और मशीन जैसी फिल्मों में काम किया है।

5/5

आपको बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक 'कोरतला सिवा' हैं जो साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मिर्ची, श्रीमंतुडु, जनता गैराज जैसी सुपरहिट फिल्में भी दे चुके।

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.