खेसारी लाल यादव के नए गाने से मचाया तहलका, रिलीज के 5 दिन में ही 65 लाख के पार Views

Khesari Lal New Song Viral : लॉकडाउन के चलते घर पर समय बिता रहे हैं खेसारी लाल यादव, फैंस से कनेक्ट रहने के लिए सोशल मीडिया पर हुए एक्टिव
उनके नए गाने भतीजवा के माई जाई का देवघर’ ने मचाई धूम

<p>Khesari Lal New Song Viral</p>
नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के जाने-माने नाम खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अक्सर अपने गानों और बिंदास अंदाज के चलते सुर्खियों में रहते हैं। लॉकडाउन (Lockdown) के बावजूद वे सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव हैं। गांव में खेती करके जहां उन्होंने जनता का खूब ध्यान खींचा। वहीं सावन के महीने में उनके नए गाने ‘भतीजवा के माई जाई का देवघर’ (Bhatijwa ke mai Jayi Ka Devghar) ने सोशल मीडिया पर तहलका (Viral On Social Media) मचा रखा है। लोगों को ये गाना इतना ज्यादा पसंद आ रहा है कि रिलीज के महज 5 दिनों में ही इसके व्यूज 65 लाख के पार पहुंच चुका है।
अखिलेश कश्यप की ओर से लिखे गए इस गाने को श्याम सुंदर ने संगीत दिया है। खेसारी के इस जबरदस्त गाने का अभी महज ऑडियो वर्जन रिलीज किया गया है। मगर गाने की पॉपुलैरिटी देख इसके नए रिकॉर्ड बनाने की संभावना है। दर्शकों से मिल रहे ढ़ेर सारे प्यार से खेसारी काफी खुश हैं। चूंकि कोरोना काल में खेसारी लाल यादव स्टेज शो नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में वो घर पर ही समय बीता रहे हैं। साथ ही अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए वे समय—समय पर म्यूजिकली भी बनाते रहते हैं। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर अपने चुनिंदा वीडियोज भी शेयर करते हैं।
हाल ही में भोजपुरी स्टार खेसारी (Khesari Lal Yadav) अपने गांव में धान की रोपाई करते भी नजर आएं। उन्होंने धान रोपाई का वीडियो अपने सोशल हैंडल पर पोस्ट किया इसमें वे गाना गाते हुए भी नजर आते हैं। खेसारी का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। तभी देखते ही देखते उनका ये वीडियो वायरल हो गया था। मालूम हो कि खेसारी लाल फेमस रियलटी शो बिग बॉस में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके हैं। उनकी सादगी और स्ट्रेट फॉरवर्ड अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आया था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.