Bhojpuri Holi Song: आम्रपाली दुबे और पवन सिंह के होली गाने ने मचाई धूम, रिलीज होते ही मिले ताबड़तोड़ व्यूज

Bhojpuri Holi video Song aamrapali dubey and pawan singh holi song

<p> aamrapali dubey pawan singh</p>
भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और पवन सिंह (Pawan Singh) के होली सॉन्ग नई दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त धूम मचा रहा है। आम्रपाली का यह पहला भोजपुरी होली का ‘होलिया में लागे बड़ी डर’ (Holiya Me Lage Badi Dar) गाना है, जो हाल ही में रिलीज किया गया है। लॉन्च के थोडी देर बात ही इस गाने ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। पवन सिंह के इस गाने का नाम ‘कमरिया हिला रही है (Kamariya Hila Rahi Hai)’ है। इस गाने में पवन सिंह के साथ लॉरेन की जोड़ी काफी जच रही है। यह पहला मौका है जब पवन सिंह कोई हिंदी गाना गा रहे हैं।
आम्रपाली के वायरल हो रहे इस गाने की बात करें तो भोजपुरी सिंगर खुशबू जैन ने अपनी आवाज दी है। ‘Rate diya butake’ गाने से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली आम्रपाली दुबे के चाहने वालों को इस गाने में उनका मन मोह लेने वाला डांस देखने को मिल रहा है। इसमें आम्रपाली दुबे पूरी तरह से होली के रंग में रंगी दिख रही हैं। इस भोजपुरी होली सॉन्ग को अनन्या क्राफ्ट एंड विजन म्यूजिक ने रिलीज किया है। गाने के लेखक हैं पवन पांडे और म्यूजिक दिया है आजाद सिंह ने।
‘कमरिया हिला रही है (Kamariya Hila Rahi Hai)’ सॉन्ग को पवन सिंह और पायल देव ने गाया है तो वहीं, इस सॉन्ग को पायल ने ही कंपोज भी किया है। पवन सिंह के भोजपुरी सॉन्ग ‘कमरिया हिला रही है’ जबरदस्त पसंद किया जा रहा है। पवन सिंह का यह नया सॉन्ग यूट्यूब पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है।
आम्रपाली की फिल्म की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म ‘रोमियो राजा’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आम्रपाली के साथ दिनेश लाल यादव अका निरहुआ लीड रोल में हैं। आम्रपाली दुबे ने 2014 में आई भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से लोगों के दिल में खास पहचान बनाई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.