टॉलीवुड

सलमान के बाद इस साउथ स्टार ने दिहाड़ी मजदूरों के लिए इतने करोड़ रुपए, किसी को नहीं हो रहा यकीन

नागार्जुन ने डेली वेज वर्कर्स को दिया एक करोड़ का डोनेशन….
 

मुंबईMar 29, 2020 / 07:46 pm

भूप सिंह

Akkineni Nagarjuna

सलमान खान ( Salman Khan ) के बाद दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन ( nagarjuna ) ने डेली वेज वर्कर्स की मदद के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। कोरोना वायरस (कोविड-19) ( coronavirus ) का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।

 

देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। ऐसे में डेली वेज वर्कर्स की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। नागार्जुन कोरोना वायरस से जंग के खिलाफ आगे आए हैं। उन्होंने डेली वेज वर्कर्स की मदद के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता की घोषणा की है।

Akkineni Nagarjuna

नागर्जुन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘लॉकडाउन कड़वी सच्चाई और एक जरुरत है। मेरे सहयोगियों द्वारा बढ़ाए गए मदद के हाथ के लिए मैं उनकी तारीफ करता हूं। इस कोरोना वायरस क्राइसिस में फिल्म इंडस्ट्री के डेली वेज वर्कर्स के लिए अपनी तरफ से मैं एक करोड़ रुपए दे रहा हूं। भगवान हम सब पर दया दृष्टि बनाए रखे। घर पर रहें, सुरक्षित रहें।’

Home / Entertainment / Tollywood / सलमान के बाद इस साउथ स्टार ने दिहाड़ी मजदूरों के लिए इतने करोड़ रुपए, किसी को नहीं हो रहा यकीन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.