सख्ती के बाद शहर की सड़कों पर चौथे दिन रहा सन्नाटा

कोरोना कफ्र्यू के चौथे दिन पुलिस प्रत्येक चौराहा और भीड़भाड़ क्षेत्रों में वाहन के साथ पहरा देती दिखाई दी।

<p>The police kept guarding every intersection</p>

टीकमगढ़.कोरोना कफ्र्यू के चौथे दिन पुलिस प्रत्येक चौराहा और भीड़भाड़ क्षेत्रों में वाहन के साथ पहरा देती दिखाई दी। बसों से उतरने वाले यात्रियों को सोशल डिस्टेंस में खड़े होने और मुंह पर मास्क लगाने की अपील की। पुलिस द्वारा शनिवार को की गई सख्ती से रविवार को कुछ ही लोग घर से बाहर निकले। उसके बाद भी पुलिस ने अपनी सुरक्षा, परिवार और शहर के लोगों की सुरक्षा करने की बात लोगों से कही। शहर की सभी सड़कों पर आज सन्नाटा छाया रहा है।
एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह ९.३० बजे से पुलिस को प्रत्येक चौराहा की जिम्मेदारी दी गई थी। कोरोना वायरस की चैन तोडऩे के लिए सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की बात कही। शनिवार को पुलिस द्वारा सड़कों पर शासन की गाइड लाइन का पालन नहीं करने वालों को मुर्गा और मेंढक बनाने तक की सजा दी थी। उनका कहना था कि जरूरी चीजों को खरीदने के लिए सुबह से सुबह ९ बजे तक की छूट दी गई है। उसके बाद बगैर कार्य से सड़कों पर घूम रहे वाहन चालकों को रोककर उनके टायरों की हवा निकाली गई। जरूरी काम से आने जाने वाले लोगों को कोई रोक छेड़ नहीं की जा रही है। जो भी व्यक्ति सड़क किनारे बैठेगा, झुंड बनाएगा। उसका हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
सुबह शहर के लोगों को दी गई समझाइश
सुबह ९.३० बजे के बाद मुख्य चौराहों पर लोगों को रोका गया। मास्क लगाने के साथ वाहन पर अधिक सवारियों को ना बैठाने की बात की गई। कुछ लोगों केा तो मेंडक बनाकर चलाया गया। उसके कुछ समय बाद लोग अपने-अपने घरों में चले गए।
किसी को परिवार की सुरक्षा तो किसी को शहर की सुरक्षा की दिलाई शपथ
एसडीओपी का कहना था कि सख्ती के बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। कोरोना वायरस भी प्रतिदिन बढ़ रहा है। उसको रोकने के लिए जिला प्रशासन के साथ शासन भी प्रयास कर रहा है। इसके बाद भी लोग सड़कों पर घूमते नजर आए। पुलिस जवानों ने घूम रहे लोगों के साथ रोक टोक शुरू कर दी। उसके बाद परिवार और शहर के लोगों की सुरक्षा करने की शपथ दिलाई। उसके बाद सड़क पर लोगों का आना कम हुआ।

इन चौराहों पर की गई सख्ती
नगर के अस्पताल चौराहा, सिंधी धर्मशाला, कलेक्ट्रे, चकरा चौराहा, गांधी चौराहा, अम्बेडकर चौराहा, कटरा चौराहा, राजमहल, स्टेंट बैँक के साथ पुराने बस स्टैंड पर सख्ती की गई। इस दौरान एफएसएल अधिकारी प्रदीप यादव, सिटी कोतवाली वीरेंद्र पवार, देहात थाना प्रभारी, नसीर फारूक सिद्दकी, यातायात प्रभारी के साथ पुलिस बस मौजूद रहा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.