महामारी की स्थिति में भी स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं मिल रहे डॉक्टर

सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में जिन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई थी। वहीं ड्यूटी पर नहीं है।

<p>Patients running from health center</p>

टीकमगढ़/बल्देवगढ़.सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में जिन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई थी। वहीं ड्यूटी पर नहीं है। जिसके कारण स्वास्थ्य में भर्ती मरीजों के साथ क्षेत्र से आने वाले मरीजों को उपचार में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर मरीजों ने बीएमओ से शिकायत की गई। लेकिन मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
बुधवार को बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अरुणा कोरी की ड्यूटी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाई गई थी। लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर उपस्थित नहीं थे। स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज डॉक्टर की तलाश में अंदर और बाह भटक रहे थे। इसके बाद ९.३० बजे बीएमओ डॉ. अभिषेक सोलंकी आए और उनसे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि उनका हाल ही में मोहनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य के लिए ट्रांसफर किया गया है। जिसके कारण उन्हें ड्यूटी आने में देरी हो गई हो।

मरीजों ने बताई परेशानी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज बल्ली रैकवार, जुगल अहिरवार, नन्ही आदिवासी, बाबूलाल कुशवाहा ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर गांव के साथ शहर और स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज भयभीत है। इसके बाद भी डॉक्टर तैनात नहीं मिले। जिसके कारण मरीजों को परेशान होना पड़ा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.