भारत के शीर्ष 10 सांप मंदिर

भारतीय पौराणिक कथाओं में सांपों का जिक्र और कई भारतीय क्षेत्रों की संस्कृति में सांपों को महत्त्व दिया गया है। इसी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए आइए जानते है भारत के शीर्ष 10 सांप मंदिरों के बारे में।

<p>Top 10 snake temples to visit in India</p>
नई दिल्ली। भारतीय पौराणिक कथाओं में जगह-जगह सांपों का जिक्र मिलता है। इन कथाओं में सांपों को महत्व दिया गया है। इन कथाओं में बताया गया है कि नाग देवता के साथ दुश्मनी करने वालों से उन्होंने बदला लिया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार नाग देवता को गुस्सा दिलाना हमेशा उनके दुश्मनों को भारी पड़ा है। इसलिए भारतीय संस्कृति के अनुसार भारत के कई क्षेत्रो में नाग देवताओं के प्रति श्रद्धा-भाव देखने को मिलता है और सांपों को मारना पाप माना जाता है। साथ ही सांपों का संरक्षण करने की भी परंपरा मानी जाती है। इसी श्रद्धा-भाव और परंपरा के चलते भारत में कई जगह सांप मंदिर भी बनवाएं गए हैं।
आइए एक नज़र डालते है भारत के शीर्ष 10 सांप मंदिरों पर।

1. मन्नारसला मंदिर – केरल के आलाप्पुड़ा में स्थित मन्नारसला मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध सांप मंदिरों में से एक है। यह मंदिर 3,000 साल पुराना है। इस मंदिर को सांपों के देवता नागराज को समर्पित किया गया है। इस मंदिर में और मंदिर तक के रास्ते में सांपों की 30,000 से ज़्यादा मूर्तियां लगी हुई हैं। इस मंदिर में देशभर से नवविवाहित जोड़ें दर्शन करने आते हैं। साथ ही ऐसे जोड़ें जो संतान चाहते हैं वो भी इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं।
2. भुजंग नाग मंदिर – गुजरात के भुज में स्थित भुजंग नाग मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध सांप मंदिरों में से एक है। एक समय पर यह मंदिर नागों के आख़िरी वंश के भुजंग का किला हुआ करता था। यह वंश एक युद्ध में खत्म हो गया था। इसी वंश की याद में उस क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने ही भुजंग नाग मंदिर का निर्माण किया। हर साल नाग पंचमी के दिन इस मंदिर में मेला लगता है।
temple2.jpg
3. कुक्के सुब्रमण्या मंदिर – यह मंदिर कर्नाटक के मैंगलोर के पास के सुल्लिया तालुका के सुब्रमण्या के एक छोटे से गांव में है। यह मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध सांप मंदिरों में से एक है।
इस मंदिर में भगवान सुब्रमण्य, सांपों के राजा भगवान वासुकी और शेषनाग देवता की पूजा की जाती है। इस मंदिर की पृष्ठभूमि में सुरम्य कुमार पर्वत की चोटी है। साथ ही यह मंदिर कुमारधारा नदी से भी घिरा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में जाकर दर्शन करने से सर्प दोष से छुटकारा मिलता है।
temple3.jpg
4. अगसनाहल्ली नागप्पा मंदिर – कर्नाटक के अगसनाहल्ली में स्थित अगसनाहल्ली नागप्पा मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध सांप मंदिरों में से एक है। भगवान नरसिंह को भगवान सुब्रमण्य के रूप में इस मंदिर को बनाया गया है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर के चारों ओर एक सुनहरे रंग का सांप भी देखा गया है।
temple10.jpg
5. नागराज मंदिर – तमिलनाडु के नागरकोइल में स्थित नागराज मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध सांप मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में मुख्य रूप से सांपों के राजा भगवान वासुकी और भगवान कृष्ण की पूजा होती है।
temple4.jpg
6. नागनाथस्वामी मंदिर – तमिलनाडु के तिरुनागेश्वर गांव में स्थित नागनाथस्वामी मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध सांप मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा नागेश्वर रूप में की जाती है।
temple5.jpg
7. घाटी सुब्रमण्‍य मंदिर– बेंगलुरु से 60 किलोमीटर दूर घाटी सुब्रमण्‍य मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध सांप मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान सुब्रमण्‍य, भगवान नरसिम्हा और भगवान कार्तिकेय को समर्पित है।
temple6.jpg
8. आदिमूलम वेट्टीकोड श्री नागराजा स्वामी मंदिर – केरल के आलाप्पुड़ा में स्थित आदिमूलम वेट्टीकोड श्री नागराजा स्वामी मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध सांप मंदिरों में से एक है। यह मंदिर नागराजा और नागयाक्षी को समर्पित है।
temple7.jpg
9. कायारोहनस्वामी मंदिर – तमिलनाडु के नागपट्टीनम में स्थित कायारोहनस्वामी मंदिर भारत भारत के सबसे प्रसिद्ध सांप मंदिरों में से एक है। नागपट्टीनम का तमिल में मतलब होता है सांपों का देश। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
temple8.jpg
10. शेषनाग झील – यह कश्मीर घाटी में स्थित है और इसे भारत के सबसे प्रसिद्ध सांप मंदिरों में से एक ही माना जाता है। कहा जाता है कि शेषनाग देव ने खुद यह झील बनाई थी। इसके साथ ही लोगों का मानना है कि शेषनाग देव अभी भी इस झील में रहते है। लोग इस झील को एक मंदिर की तरह मानकर दर्शन करने ही आते हैं।
temple9.jpg
यह भी पढ़े – बड़ आदित्य मंदिर: एक ऐसा सूर्य मंदिर जिसमें छुपे हैं कई रहस्य, एक रात में हुआ था निर्माण
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.