मंदिर

आज होली पर बने ये शुभ मुहूर्त, ऐसे करें नए कार्य की शुरुआत, सफल होंगे

3 Photos
Published: March 01, 2018 09:45:12 am
1/3

चतुर्दशी रिक्ता संज्ञक तिथि प्रात: मात्र ८.५८ तक, तदुपरान्त अन्तरात्रि अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रात: ६.२१ तक पूर्णिमा तिथि है। तदन्तर चैत्र मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा प्रारम्भ हो जाएगी। इस प्रकार आज पूर्णिमा तिथि का क्षय हुआ है। वैसे पूर्णिमा तिथि में सभी धार्मिक व मांगलिक कार्य शुभ होते हैं। पर आज होलिका का दहन भी है।

नक्षत्र: मघा ‘उग्र व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र रात्रि ११.४७ तक, इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी ‘उग्र व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। मघा गण्डान्त मूल संज्ञक नक्षत्र भी है। अत: मघा नक्षत्र में जन्मे जातकों के संभावित अरिष्ट निवारण के लिए २७ दिन बाद जब पुन: मघा नक्षत्र आए, उस दिन नक्षत्र शांति करा देनी चाहिए।

2/3

श्रेष्ठ चौघडि़ए: आज सूर्योदय से प्रात: ८.२१ तक शुभ, पूर्वाह्न ११.१३ से अपराह्न ३.३१ तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा सायं ४.५७ से सूर्यास्त तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर १२.१६ से दोपहर १.०२ तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं। शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ, समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज किसी शुभ व मंगल कृत्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं है।

योग: अतिगंड नामक नैसर्गिक अशुभ योग प्रात: ७.४७ तक, इसके बाद सुकर्मा नामक शुभ योग अंतरात्रि ४.२७ तक, तदुपरान्त धृति नामक नैसर्गिक शुभ योग प्रारम्भ हो जाएगा। होलिका दहन: आज होलिका दहन भद्रा बाद सायं ७.४१ बजे प्रदोष काल में होगा। करण: वणिज नाम करण प्रात: ८.५८ तक, इसके बाद सायं ७.४० तक भद्रा है। सायं ७.४० से पुन: बवादि करण प्रारम्भ हो जाएंगे।

3/3

व्रतोत्सव: आज सत्य पूर्णिमा व्रत, होलिका दहन भद्रा के पश्चात सायं ७.४१ पर, हूताशिनी पूर्णिमा, मन्वादि, होलाष्टक व अष्टान्हिक जैन व्रत समाप्त, श्री चैतन्य महाप्रभु जयंती, हाथी उत्सव, जयपुर (राज.) तथा माघी मासम् (द. भारत में)। चन्द्रमा: चन्द्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि सिंह राशि में है। दिशाशूल: गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। पर चन्द्र स्थिति के अनुसार आज पूर्व दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है। राहुकाल: दोपहर बाद १.३० से अपराह्न ३.०० बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारंभ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.