सैमसंग Galaxy Tab A 9.7 टैबलेट को मिला एंड्रॉयड नॉगट, ऐसे करें अपडेट

सैमसंग Galaxy Tab A 9.7 के लिए कंपनी ने एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट अपडेट जारी किया है।

<p>Samsung Tablet</p>

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स सामान निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने Galaxy Tab A 9.7 टैबलेट के लिए एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट अपडेट जारी किया है। कंपनी ने साल 2015 में इस टैबलेट को एंड्रॉयड लॉलीपॉप ओएस के साथ जारी किया था। जिसके बाद इसे एंड्रॉयड मार्शमैलो से अपग्रेड किया गया।

 

मिला एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट अपडेट
SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग Galaxy Tab A 9.7 टैबलेट के लिए एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट अपडेट जारी किया गया है। बता दें कि कुछ समय पहले इस टैबलेट को GeekBench बेंचमार्किंग साइट पर लिस्टेट देखा गया था। साथ ही इस टैबलेट को नॉगट के लिए वाई-फाई सर्टिफिकेशन भी दिया गया था। हालांकि फिलहाल सैमसंग Galaxy Tab A 9.7 टैबलेट का यह अपडेट जर्मनी, हंगरी, इटली, आयरलैंड और स्पेन में उपलब्ध कराया गया है।

 

ऐसे जारी हुआ अपडेट
कंपनी की ओर से यह अपडेट ओवर द एयर (OTA) के जरिए जारी किया गया है। हालांकि फिलहाल यह अपडेट आपके स्मार्टफोन तक पहुंचने में थोड़ा समय ले सकता है। इसके अलावा अगर आपके पास इस अपडेट के लिए कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है, तो आप चाहें तो इसको मैन्युअली भी चैक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने टैबलेट की Settings ->About Phone -> Software Update -> Install now में जाकर देख सकते हैं।

 

मिलेंगे ये फीचर्स
एंड्रायड 7.1.1 नॉगट रोलआउट के साथ इस स्मार्टफोन को मल्टी-विंडो सपोर्ट अपडेट मिलेगा। साथ ही टेक्स्ट और स्क्रीन साइज को बदलने की क्षमता के साथ स्मार्टफोन पर पढ़ने आदि के लिए काफी सुधार होगा। इसके अलावा, नोटिफिकेशन पैनल भी अपडेट किया जाएगा, जिससे यूजर्स नोटिफिकेशन बार के माध्यम से मैसेज का जवाब दे सकते हैं। एंड्राइड नॉगट में भी शॉर्टकट हैं जैसे लेटेस्ट एप्स बटन को टैप करने से आपको मल्टीपल एप्स के बीच टॉगल करने में सहायता मिल सकती है। इसके साथ ही कुछ नए इमोजी भी इसमें जोड़े गए हैं जोकि जेंडर समानता को दर्शाते हैं।

 

Galaxy Tab A 9.7 के फीचर्स
सैमसंग Galaxy Tab A 9.7 टैबलेट में 9.7 इंच की (1024x 768 पिक्सल) TFT डिस्पले स्क्रीन दी गई है। इसके साथ ही इसमें 1.2 GHz क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल मेमोरी है। माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से इसकी मेमोरी को 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

 

कैमरा और कनेक्टिविटी
Galaxy Tab A 9.7 में फोटोग्राफी के लिए 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस टैबलेट में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, GPS, माइक्रो USB पोर्ट और ब्लूटूथ आदि हैं। इसका कुल माप 242.5 x166.8×7.5mm है। साथ ही इसका वजन 487 ग्राम है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.