इस महीने आयोजित होने वाले MWC 2018 इवेंट में कई सारे स्मार्टफोन्स प्रदर्शित होने जा रहे हैं। इसी इवेंट को लेकर नोकिया ब्रांडेड स्मार्टफोन्स भी दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एचएमडी ग्लोबल द्वारा नोकिया स्मार्टफोन्स लॉन्च के लिए मीडिया इनवाइट भेजे जाने शुरू हो गए हैं। इन्हीं स्मार्टफोन्स में Nokia 9 भी शामिल है जिसको 25 फरवरी को लॉन्च किया जा रहा है। हालांकि फिलहाल आॅफिशियल तौर पर इस फोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन हाल ही में Nokia 9 स्मार्टफोन को एचएमडी ग्लोबल आधिकारिक हाथों में देखा गया है जिससे पता चलता है की इसको जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
इंडोनेशियाई बाजार के लिए Nokia 8 को हाल ही में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब Nokia 9 को अाधिकारिक हाथों में दिखाया गया है। हालांकि सामने आई कुछ इमेज ब्लर हैं और स्पष्ट नजर नहीं आ रही हैं। किंतु पिछले लीक से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह इमेज Nokia 9 की हो सकती हैं।
लीक हुई इमेज में सैमसंग Galaxy S8 और Galaxy Note 8 के समान कर्व्ड ऐज डिसप्ले देखा जा सकता है। फोन का बैक कवर ग्लास से बना है जिसमें डुअल वर्टिकल आकार में डुअल कैमरा सेटअप और उसके नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद हैं। वहीं साथ में एलईडी फ्लैश भी स्थित है। इसके अलावा एक इमेज में फोन के कैमरे को उपयोग करते हुए भी दिखाया गया है।
एचएमडी ग्लोबल केवल Nokia 9 के अलावा और भी स्मार्टफोन को इस इवेंट में लॉन्च करेगा जिसमें Nokia 1 और ग्लोबल बाजार में Nokia 6 (2018) और इसके साथ ही Nokia 3310 का 4जी मॉडल भी पेश किया जा सकता है। वहीं हाल ही में आई एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि कंपनी अप्रैल में Nokia 6 (2018), Nokia 1, Nokia 8 Sirocco को भारतीय मार्केट में उतार सकती है। इसके अलावा कंपनी ने अपने नोकिया 5 तथा नोकिया 8 स्मार्टफोन्स को बड़े डिस्काउंट्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है।