लूट का शातिर मास्टर माइंड लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

– एक माह पूर्व गोडादरा में हुई थी 5.27 लाख की लूटमें पूछताछ की जा रही हैं।

<p>लूट का शातिर मास्टर माइंड लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार</p>
सूरत. एक माह पूर्व गोडादरा इलाके में सीेएनजी पंप के संचालक से दिन दहाड़े 5.27लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे शातिर मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच ने उसके कब्जे से एक लोडेड पिस्तौल व 46 हजार रुपए नकद जब्त किए है। पुलिस के मुताबिक जोलवा आराधना ड्रीम सोसायटी निवासी आरोपी सागर भोय शातिर है।
उसके खिलाफ लिम्बायत, सरथाणा, डिंडोली व उधना में चोरी, मारपीट, लूट के एक दर्जन मामले दर्ज हो चुके है तथा वह दो बार पासा के तहत जेल भी जा चुका हैं। महिना भर पूर्व गोडादरा में हुई 5.27 लाख रुपए की लूट का मुख्य सूत्रधार था। उसी ने पूर्व में पकड़े गए अपने चार साथियों की मदद से लूट की साजिश रची थी और उसे अंजाम दिया था।
उन्होंने गोडादरा स्थित सीएनजी पंप के कैशीयर की रेकी की। दोपहर में जब वह स्कूटर पर बैंक में रुपए जमा करवाने के लिए निकला तो उसे रास्ते में घेर लिया। चाकू दिखा कर बैग लूट लिया और फरार हो गए थे। भाग कर वे जोलवा में सागर के घर पर गए।
वही ंपर उन्होंने रुपए आपस में बांटे। उसके पास से बरामद हुई पिस्तौल व छह कारतूस उसे पूर्व में पकड़े गए भगवान व भट्टू ने छिपाने के लिए दी थी। उसके चारों साथियों के पकड़े जाने पर वह घर छोड़ कर भाग गया था।
सोमवार रात उसके बारे में मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़ लिया। उससे अन्य घटनाओं के बारे
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.