सूरत

Farmer Protest/ किसान आंदोलन को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान….

किसान आंदोलन को हाइजैक किया गया: रूपाणीसूरत में मनपा और सुडा के प्रकल्पों का शिलान्यास और लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा किसान कृषि कानूनों से खुश

सूरतDec 12, 2020 / 03:35 pm

Sandip Kumar N Pateel

Farmer Protest/ किसान आंदोलन को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान….

सूरत. कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली की सीमा 17 दिनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं, तब गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को सूरत में आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आंदोलन को हाइजैक कर लिया गया है और पॉलिटीकल एजेंड पर आगे बढ़ रहा है। इसके पिछे उन्होंने कांग्रेस की राजनीति को जिम्मेदार ठहाराया और कहा कि कृषि कानूनों से किसान खुश है, लेकिन विपक्षी दल भ्रम फैला रहे हैं।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी शनिवार को सूरत में मनपा और सूरत शहरी विकास सत्ता मंडल के 514 करोड़ से अधिक के प्रकल्पों का शिलान्यास और लोकार्पण करने पहुंचे थे। लोकार्पण के बाद किसान आंदोलन से जुड़े सवाल उनसे जब पूछे गए तो उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में है और इन कानूनों से किसानों ही फायदा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन को हाइजैक कर लिया गया है और अब पॉलिटीकल एजेंडे पर आगे बढ़ रहा है। भारत बंद के ऐलाना को भी उन्होंने कांग्रेस की करतूत बताया और कहा कि गुजरात के किसानों ने भारत बंद को नकार दिया।

Home / Surat / Farmer Protest/ किसान आंदोलन को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान….

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.