SURAT NEWS DAYRI: मां-बेटी के रिश्ते पर टॉक शो आयोजित

मां-बेटी कार्यशाला का ऑनलाइन आयोजन, कोरोना मरीजों के लिए भोजन सेवा, दर्शनार्थियों के प्रवेश पर भी रोक

<p>SURAT NEWS DAYRI: मां-बेटी के रिश्ते पर टॉक शो आयोजित</p>
सूरत. तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मंडल के संयुक्त उपक्रम में सोमवार को मां-बेटी कार्यशाला का ऑनलाइन आयोजन किया गया और इसमें महिला व कन्या मंडल की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंडल की अध्यक्ष जयंती सिंघी ने बताया कि मां-बेटी ऑनलाइन कार्यशाला में आमंत्रित मेहमानों ने महिला मंडल व कन्या मंडल की सदस्यों के कई सवालों के जवाब दिए। कार्यशाला के दौरान मेहमान मॉडल व एक्ट्रेस मोना शाह, राष्ट्रीय सहमंत्री मधु देरासरिया, सुनीता सुराणा, ज्योति पटावरी, पूर्णिमा गादिया, कोमल संकलेचा, पल्लवी समेत अन्य तेरापंथ महिला मंडल व तेरापंथ कन्या मंडल की कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।



मंदिर में प्रवेश पर रोक

सूरत. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब मंदिरों में दर्शनार्थियों के प्रवेश पर भी रोक लगने लगी है। सोमवार को शहर के अठवालाइंस स्थित ईच्छानाथ महादेव मंदिर के बाहर दर्शनार्थियों की जानकारी के लिए मंदिर में प्रवेश पर पाबंदी का बैनर मंदिर संचालकों की ओर से लगाया गया।

चैत्र छठ पूजा की

सूरत. शहर में बसे उत्तर भारतीय समाज ने चैत्र शुक्ल षष्ठी रविवार को चैत्र छठ पूजा के आयोजन में भाग लिए। इस दौरान छठ पूजा में शामिल लोगों ने विधिविधान से सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की।

भोजन सेवा की प्रारम्भ


सूरत. सूरत जैन यूथ क्लब ने होम क्वारंटाइन कोरोना मरीजों के लिए भोजन सेवा रविवार से प्रारम्भ की है। क्लब के महिला-पुरुष सदस्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मरीजों को घर जाकर सुबह-शाम भोजन पहुंचाने की जिम्मेदारी में रविवार से सक्रिय हो गए है। पहले दिन दोनों वक्त पौने दो सौ टिफिन की सेवा क्लब ने दी है।
सुबह-शाम टिफिन सेवा जारी


सूरत. होप चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से होम क्वारंटाइन कोरोना मरीजों को घर-घर जाकर सुबह-शाम भोजन पहुंचाने की सेवा गतिविधि पिछले कुछ दिनों से जारी है। ट्रस्ट के जिग्नेश गांधी ने बताया कि मौजूदा हालात में कोरोना मरीजों व अन्य लोगों के लिए ट्रस्ट ने घर-घर जाकर भोजन पहुंचाने की सेवा संचालित कर रखी है और इसमें ट्रस्ट के दर्जनों कार्यकर्ता सक्रिय है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.