Surat News : सूरत भाजपा महानगर इकाई अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव

– रक्षाबंधन के दिन 227 पॉजिटिव घर लौटे, नए 258 भर्ती, कोरोना से फिर 11 मौत
– अब पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या हुई 14,420 और स्वस्थ हुए 10,060

<p>Surat News : सूरत भाजपा महानगर इकाई अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव</p>
सूरत. भाजपा महानगर इकाई अध्यक्ष नीतिन भजियावाला की सोमवार को कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी मिली है। उनके साथ ही पत्नी जयश्री की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हाल में दोनों की तबीयत अच्छी है। उन्होंने चिकित्सकों के सलाह पर होम आइसोलेशन के तहत इलाज शुरू करवाया है। उनके सम्पर्क में आए लोगों को सूचना देकर एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।शहर और जिले में सोमवार को 258 कोरोना पॉजिटिव मिले और 11 गंभीर मरीजों की मृत्यु हुई है। इसमें शहर के कतारगाम, लिम्बायत, उधना, रांदेर और वराछा-ए जोन में 4 वृद्ध समेत 6 जनों की कोरोना संक्रमण से अस्पताल में मौत हो गई। वहीं जिले में 5 जनों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा शहर में नए 198 और सूरत जिले में 60 पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा शहर और जिला मिलाकर कुल 227 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं। अब सूरत शहर और जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 14,420 हो गई हैं।मनपा स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अमरोली निवासी 45 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय व्यक्ति, लिम्बायत निवासी 75 वर्षीय वृद्धा, पांडेसरा निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, अडाजन पाटिया निवासी 68 वर्षीय वृद्धा, वराछा बॉम्बे मार्केट निवासी 69 वर्षीय वृद्ध की कोरोना के चलते न्यू सिविल, स्मीमेर और निजी अस्पताल में मौत हो गई। इनमें से वराछा-ए, रांदेर, कतारगाम और लिम्बायत जोन निवासी को डायबिटिज, ब्लड प्रेशर और कुछ को थायराइड और हृदय की बीमारी थी। जबकि अन्य 2 मृतकों को कोरोना वायरस के अलावा दूसरी कोई बीमारी नहीं थी।अब शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 510 हो गई हैं। इसके अलावा शहर में नए 198 पॉजिटिव भर्ती हुए हैं। इसमें सोमवार को सबसे अधिक अठवा जोन में 44, रांदेर जोन में 33, वराछा-बी जोन में 29, कतारगाम जोन में 27, सेंट्रल जोन में 24, वराछा-ए जोन में 19, लिम्बायत जोन में 15, उधना जोन में 7 कोरोना मरीज मिले हैं।व्यापारी समेत 12 कपड़ा-हीरा श्रमिक संक्रमितअठवा जोन निवासी कपड़ा दुकान व्यापारी, टेक्सटाइल मार्केट में कार्यरत तीन श्रमिक, मिल वर्कर, कपड़ा दुकान कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा कपड़ा बाजार में काम करने वाले आठ और हीरा कारखाने में काम करने वाले 4 श्रमिक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा कलेक्टर ऑफिस कर्मचारी, सुडा में असिस्टेंट प्लानर, कीम इरीगेशन विभाग के कर्मचारी, मोरा भागल में बैंक ऑफ वडोदरा के कर्मचारी, आइडीएफसी बैंक कर्मचारी, पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारी, ज्वैलरी दुकान कर्मचारी, तीन ऑटो ड्राइवर, पीपी सवाणी स्कूल के शिक्षक, इम्पोर्ट- एक्सपोर्ट बिजनसमैन, किसान, ट्रेड बिजनसमैन, इच्छापोर थाने के एएसआई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।तीन डॉक्टर और 6 मनपाकर्मी पॉजिटिवस्मीमेर अस्पताल के डॉक्टर, निजी क्लीनिक के डॉक्टर, उत्राण में अर्बन हेल्थ सेंटर के डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा रैपिड टेस्ट में करंज अर्बन हेल्थ सेंटर के मेडिकल ऑफिसर, मनपा मुख्यालय के क्लर्क, मनपा एमएंडइ विभाग के कर्मचारी, मनपा में पाल वीबीडीसी कर्मचारी, डीकेएम अर्बन हेल्थ सेंटर के सफाईकर्मी, सेंट्रल जोन मनपा कार्यालय के कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.