रेलकर्मियों ने केक काटकर मनाया शताब्दी समारोह

– वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छह मंडलों में हुआ कार्यक्रम

<p>रेलकर्मियों ने केक काटकर मनाया शताब्दी समारोह</p>
सूरत.
रेलवे स्टेशन पर एक अगस्त को वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉय यूनियन के सौ वर्ष पूरे होने पर शाखा कार्यालय में रेलवे कर्मचारियों ने केक काटकर शताब्दी समारोह की शुरुआत की। रेलवे कर्मचारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेलमंत्री, श्रममंत्री वक्ताओं को सुना।
वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के स्थापना के एक अगस्त को सौ वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर पश्चिम रेलवे के सभी रेल मंडलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन मुम्बई ग्रांट रोड प्रधान कार्यालय में नेशनल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई वक्ताओं ने रेलवे कर्मचारियों को संबोधित किया। इसमें रेल मंत्री, श्रममंत्री, राष्ट्रीय एंव अंतरर्राष्ट्रीय श्रम संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
इस कार्यक्रम का 11 बजे से सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल पर किया गया। पश्चिम रेलवे के छह मंडलों में मुम्बई, वडोदरा, अहमदाबाद, भावनगर, राजकोट और रतलाम में प्रत्येक मंडल के औसत 22 से 25 शाखाओं पर वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा मनाया गया। इसमें ट्रेड यूनियन के इतिहास को बताया गया। ट्रेड यूनियन का मुख्य आंदोलन के साथ साथ ट्रेड यूनियन की उपलब्धि को बताया गया। वर्तमान में ट्रेड यूनियन की स्थिति और चुनौती से अवगत कराया गया। साथ ही हाल में किए जा रहे श्रम कानून संसोधन का कड़े शब्दों में विरोध भी दर्ज करवाते कहा गया कि आने वाले समय में आंदोलन के लिए तैयार रहें।

सूरत में भी इस कार्यक्रम का आयोजन शाखा अध्यक्ष संजय झा के नेतृत्व में केक काटकर किया गया। मुख्य रूप से नीता गांधी, अजय चरपे, विजय उपाध्याय के सहयोग की सराहना की गई। ट्रेड यूनियन के शहीदों को याद किया गया और यूनियन की विभिन्न प्रकार की चुनौतियों से अवगत कराया गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.