MAKAR SANKRANTI: कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई

मकर संक्रांति दान पर्व पर शहर में कई जगह लगी थी गौ ग्रास संग्रह स्टॉल

<p>MAKAR SANKRANTI: कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई</p>
सूरत. श्री गौ सेवा समिति संचालित कामरेज के निकट गायपगला स्थित श्रीसोमालाई हनुमान गौशाला के सहायतार्थ मकर संक्रांति महोत्सव निमित्त गुरुवार को शहर के विविध क्षेत्र में आठ गौ ग्रास संग्रह स्टॉल लगाई गई थी। यहां पर सैकड़ों गौभक्तों व धर्मप्रेमियों ने मकर संक्रांति दान पर्व के उपलक्ष में गौ माता के दर्शन-पूजन एवं दान का लाभ उठाया। कोरोना काल के बावजूद समिति के कार्यकर्ता सुबह से गौ माता के प्रति निष्ठाभाव से देर शाम तक अपनी जिम्मेदारी स्टॉल पर बखूबी निभाए।
परवत पाटिया क्षेत्र में मॉडलटाउन के निकट शिव मंदिर, ऋषिविहार, डीजी पोइंट, नेचरवैली समेत अन्य स्थलों पर लगाई गई गौ ग्रास संग्रह स्टॉल का संचालन श्री गौ सेवा समिति के कई कार्यकर्ताओं ने समिति के कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता की देखरेख मे किया। समिति के सचिव कैलाश अग्रवाल ने बताया कि इस बार गौ माता के लिए अन्य वर्षों से अधिक गौ ग्रास की प्राप्ति हुई है। परवत पाटिया के अलावा सिटीलाइट, अलथाण, वेसू, गोडादरा आदि सभी जगह सराहनीय गौ सेवा के कार्य मकर संक्रांति के उपलक्ष में हुए हैं। समिति के अध्यक्ष अरुण पाटोदिया ने बताया कि इस वर्ष सभी केंद्रों पर तुलादान की व्यवस्था रखी गई थी। श्रीसोमोलाई हनुमान गौशाला के लिए सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है। गौ ग्रास संग्रह कार्यक्रम का उद्घाटन भटार में रामचौक स्थित स्टॉल पर युवा उद्यमी व गौभक्त संजय जालान, एसीपी अशोक चौहान, राधेेश्याम पुखराज अग्रवाल, दिनेश राजपुरोहित, राकेश कंसल आदि ने किया। महोत्सव के दौरान समिति के प्रकाश गौड़, मनोज जोगाणी, मोतीलाल जालान, मुरली शर्मा, विजय चिरानिया, अजय तोदी, श्रवण बजाज, ताराचंद मित्तल, पप्पू भाई, मनीष खेतान, दिलीप अग्रवाल, विकेश सर्राफ, सुरेश जिंदल, सुनील प्रजापति, सुरेश सराफ आदि कार्यकर्ता सक्रियता से शामिल हुए।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.