लोजपा ने भाजपा को दिया समर्थन

दानह में लोकसभा उपचुनाव

<p>लोजपा ने भाजपा को दिया समर्थन</p>
सिलवासा. चुनावी मौसम में पुराने नेताओं का कहीं गठबंधन हो रहा है, तो कहीं पार्टी से दल बदल कर प्रतिपक्ष में शामिल हो रहे हैं। दानह लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) गुरुवार को भाजपा के समर्थन में उतर गई है। पार्टी के नेता राजन सोलंकी ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी का केन्द्र में मोदी सरकार से गठबंधन है, इसे देखते हुए पार्टी ने यह निर्णय लिया है। लोजपा भारतीय जनता पार्टी के साथ चुनाव प्रचार करेगी एवं उसे जिताने में पूर्ण सहयोग करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपेश टंडेल ने बताया कि पीएम मोदी के विकास कार्यों को देखते हुए लोगों ने भाजपा को जिताने का पूरा मन बना लिया है।
मनोज तिवारी आज सिलवासा में
दानह लोकसभा उपचुनाव प्रचार में राष्ट्रीय स्तर के नेता आ रहे हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बाद दिल्ली के सांसद एवं प्रख्यात गायक व अभिनेता मनोज तिवारी शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार महेश गावित के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए दो दिन के लिए सिलवासा आ रहे हैं। वे शुक्रवार को दादरा, सिलवासा में संबोधन करेंगे एवं सेल्फी अभियान में हिस्सा लेंगे। 23 अक्टूबर को मनोज तिवारी पंचायत मार्केट, किलवनी नाका, खानवेल चार रास्ता, खडोली, रखोली, मसाट, नरोली में जनसभा को संबोधन करेंगे। उनके आगमन से उत्तर भारतीय समाज में खुशी की लहर है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.