पूर्व महापौर ने 11 दिन की बच्ची के लिए किया प्लाज्मा दान

– डायमंड अस्पताल में भर्ती नवजात की हालत गंभीर…
– चिकित्सकों ने शुरू किया रेमडेसिविर इंजेक्शन

<p>पूर्व महापौर ने 11 दिन की बच्ची के लिए किया प्लाज्मा दान</p>
सूरत.
नाना वराछा डायमंड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 11 दिन के नवजात के लिए शहर के पूर्व महापौर डॉ. जगदीश पटेल ने प्लाज्मा दान किया। बच्ची की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे प्लाज्मा देने का निर्णय किया।

जानकारी के मुताबिक नाना वराछा निवासी महिला ने डायमंड अस्पताल में नवजात को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही उसकी तबीयत खराब हो गई। उसका कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चिकित्सकों ने उसे एनआइसीयू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। नवजात को रेमडेसिविर इंजेक्शन का डोज भी शुरू किया गया है। नवजात का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है। उसके भर्ती होने की खबर पूर्व महापौर डॉ. जगदीश पटेल को मिली तो वे स्वयं प्लाज्मा दान के लिए आगे आए।
डॉ. जगदीश को नवम्बर में कोरोना हुआ था। स्मीमेर अस्पताल में एंटीबॉडी डेवलप की जांच में पुष्टि हुई। जिसके बाद उन्होंने प्लाज्मा दान किया। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि अब शायद नवजात बचा सकेगी। डॉ. पटेल ने कहा कि दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों को 28 दिन बाद एंटीबॉडी टेस्ट करवाकर प्लाज्मा दान करना चाहिए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.