SGCCI दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया में संभावनाएं तलाशने की कवायद

मुम्बई में दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया और बांग्लादेश के कांसुलेट जनरल से मिला चैंबर का प्रतिनिधिमंडल

<p>SGCCI दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया में संभावनाएं तलाशने की कवायद</p>
सूरत. दक्षिण गुजरात चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया और बांग्लादेश में कारोबारी संभावनाएं तलाशने की कवायद शुरू की है। इसके लिए चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल मुम्बई में इन देशों के कांसुलेट जनरल और अन्य अधिकारियों से मिला है।
दक्षिण गुजरात चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने विभिन्न देशों में कारोबारी संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल मुम्बई में दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया और बांग्लादेश के कांसुलेट जनरल और अन्य अधिकारियों से मिला है। बातचीतों में दोनों ओर से कारोबारी संबंधों को मजबूत करने के उपायों और बिजनस को बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इंडोनेशिया ने दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ाने पर सहमति जताई।
दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधिमंडल फरवरी महीने में सूरत आएगा। दक्षिण अफ्रीका के कांसुलेट जनरल ने कहा कि वह अपने यहां विदेशी निवेश की संभावनाएं तलाशेगा। इसके लिए सूरत के बड़े टैक्सटाइल उद्यमियों को दक्षिण अफ्रीका में निवेश के फायदे समझाए जाएंगे। दक्षिण अफ्रीकी अधिकारियों ने उम्मीद जताई इस कोशिश से दोनों देशों के बीच कारोबारी समझ विकसित होगी और कारोबार को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में परिधान विनिर्माण के लिए बड़ा बाजार है। सूरत दौरे पर आने वाला प्रतिनिधिमंडल शहर की कुछ यूनिट्स का जायजा भी लेगा।
नाटो की वर्दी के लिए तकनीकी मदद का आश्वासन

मुम्बई में इंडोनेशिया के महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने कपड़ा मशीनों और कपड़ों के उन्नयन के लिए तकनीकी भागीदारी का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि रक्षा वर्दी, नौसेना की वर्दी और नाटो की वर्दी बनाने के लिए जरूरी तकनीकी मार्गदर्शन देने से परहेज नहीं है। यदि इस तरह की समझ बनती है तो सूरत रक्षा क्षेत्र की वर्दी बनाने में भी नए आयाम तय करेगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.