कोरोना ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़े, 1 दिन में 1000 मरीज के करीब, 14 मौत

– शहर और ग्रामीण में मरीजों की कुल संख्या 71,243 हुई, 65,696 स्वस्थ, 1,234 की मौत

<p>कोरोना ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़े, 1 दिन में 1000 मरीज के करीब, 14 मौत</p>
सूरत.
शहर में कोरोना मरीजों ने अब तक के सभी पिछले रिकार्ड तोड़ दिये हैं। शहर और जिले में गुरुवार को 14 जनों की कोरोना वायरस से मौत होना बताया गया है। इसके अलावा 24 घंटों में नए 960 मरीज मिले हैं। परिस्थिति यही रही तो एक- दो दिन में कोरोना मरीजों की संख्या एक हजार पार कर जाएगी। गुरुवार को मिले 960 मरीजों में से शहर के नए 723 और जिले में 237 शामिल हैं। वहीं, कुल 677 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 71,243 हो गई हैं। इसमें 1234 की मौत हो चुकी हैं।
सूरत जिले में रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते हुए अब 1000 के पास पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शहरी क्षेत्र में गुरुवार को जिन 14 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई हैं। इनमें कतारगाम निवासी 47 वर्षीय महिला, अमरोली निवासी 62 वर्षीय वृद्धा, उत्राण गाम निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, उधना जीवन ज्योत निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, उधना निवासी 57 वर्षीय महिला, बमरोली निवासी 79 वर्षीय वृद्धा, पांडेसरा निवासी 65 वर्षीय वृद्धा, लिम्बायत आसपास निवासी 65 वर्षीय वृद्धा, अठवा वेसू निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, मोटा वाछा निवासी 61 वर्षीय वृद्ध, पुणागाम निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति, झांपा बाजार निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, रांदेर अडाजन निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, 62 वर्षीय वृद्ध की न्यू सिविल, स्मीमेर और गिरीश ग्रुप अस्पताल में मौत हुई हैं। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 1841 कोरोना पॉजिटिव भर्ती हैं। इसमें 984 मरीज की हालत गंभीर बताई गई है। ऑक्सीजन पर 775, बाइपेप पर 182 और वेंटिलेटर पर 27 मरीज भर्ती हैं।
0
2 डॉक्टर, 19 छात्र और 34 बिजनसमैन पॉजिटिव :

शहर में निजी अस्पताल के 2 डॉक्टर, सिविल अस्पताल कर्मचारी, 19 छात्र, 6 शिक्षक, 2 आरोपी, पुलिस कांस्टेबल, 5 मनपाकर्मी, 5 टैक्सटाइल कर्मचारी, 6 हीरा श्रमिक, टैक्सटाइल, कंस्ट्रक्शन, डायमंड समेत 34 बिजनसमैन, 5 ब्रोकर, 3 किसान, रेलकर्मी, साउथ अफ्रिका में दुकान, 2 मेडिकल स्टोर कर्मचारी, फोटोग्राफर, गोडादरा कोटक महिन्द्रा बैंक में कर्मचारी, एलएंडटी कर्मचारी, चेयरमैन, चपरासी, टीजीबी कर्मचारी, रिलायंस कर्मचारी, 2 एकाउंटेंट, आइसीआइसीआइ बैंक के मैनेजर, मनपा में पीआरओ क्लर्क, ज्वैलरी दुकानदार, कॉन्ट्रेक्टर, एसबीआइ बैंक कर्मचारी, बीओबी कर्मचारी, यस बैंककर्मी, सूरत डिस्ट्रिक बैंक कर्मचारी, आइटी कंपनी कर्मचारी, सिक्यूरिटी गार्ड, ओएनजीसी कर्मचारी, वकील, डीसीबी बैंककर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
0
शहर में कोरोना मरीजों की स्थिति :
जोन /पॉजिटिव
सेंट्रल -82
वराछा-ए -81
वराछा-बी -71
रांदेर -111
कतारगाम -86
लिम्बायत -78
उधना -85
अठवा -129

कुल -723
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.