कृषि कानूनों के विरोध में युकां ने रैली निकालकर सांसद रेणुका सिंह के निवास का किया घेराव

Agriculture law protest: युवक कांग्रेसियों ने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार (Central Government) के खिलाफ जमकर की नारेबाजी (Slogan) करते हुए बजाई ताली और थाली

<p>Yuvak congress protest</p>
सूरजपुर. केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में प्रदेश युवक कांग्रेस के निर्देश पर सांसद रेणुका सिंह के रामानुजनगर स्थित निवास भवन का युकां प्रदेश महासचिव अनुपम फिलिप की अगुवाई व युकां जिलाध्यक्ष जफर हैदर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घेराव किया।
कार्यकर्ताओ ने रामानुजनगर पैलेस से पदयात्रा करते हुए मोदी सरकार व सरगुजा सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांसद निवास का घेराव किया। किसान आन्दोलन के समर्थन में एवं छत्तीसगढ़ में ज्यादा से ज्यादा धान खरीदी, बारदाना उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर ताली व थाली बजाकर प्रदर्शन किया गया।

युकां पदाधिकारियों ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर पिछले एक महीने से अधिक दिनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच किसानों की जान भी गई है। मोदी सरकार के 6 वर्ष के कार्यकाल में आम जनता काफी दुखी है, आम जनता को किसी भी प्रकार की राहत मोदी सरकार से नही मिल पा रही है।
मोदी सरकार सिर्फ अपने मन का काम कर रही है। केवल उद्योगपतियो को विशेष महत्व दे रही है। देश में अन्नदाता त्रस्त है और मोदी सरकार मस्त है। कृषि कानूनों को देश में किसानों के साथ छल किया गया। मोदी सरकार का देशवासियों पर ध्यान न होकर केवल पूंजीपतियों पर ध्यान है।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल
प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस सचिव इस्माइल खान, ब्लाक कांग्रेस सचिव प्रेमजीत सिंह, मेंहदी यादव, जिला महासचिव अविनाश यादव, भटगांव विधानसभा अध्यक्ष राहुल जायसवाल, जिला पंचायत सभापति शशि सिंह, विधायक प्रतिनिधि आकाश साहू, जिला महासचिव मो. इश्तियाक, शान्तनु सिंह, राहुल सिंह, प्रेमनगर ब्लॉक अध्यक्ष जयशंकर गुप्ता, रामानुजनगर ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश सिंह, धर्म सिंह, धर्मेन्द्र सिंह,
विजय सिंह, लालचन्द देवांगन, विक्रांत पाण्डे, विवेक दुबे, पार्थ सिंह, हिमेन्द्र गुर्जर, दिलीप जायसवाल, युद्धिष्ठर राजवाड़े, पिंटू गुर्जर, विनीत गुर्जर, मनोज साहू, राम बरन भगत, धर्मचन्द, बृजलाल, रामदेव प्रजापति, रामरित सिंह, देवकरण सिंह, सोनसाय, परमेश्वर, अमर सिंह, रामलाल, पप्पू यादव, हेमन्त साहू, लक्ष्मण सिंह, कुशल सिंह, धर्मेन्द्र देवांगन, देवी शरण साहू, अनुज साहू, जुगेश्वर सिंह, सागर सिंह, रोहित व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.