सुलतानपुर सहित उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में पिछले 5 दिनों से हर रोज मौसम करवट बदल रहा है। पहाड़ों पर पड़ रही बर्फ और पछुआ हवाओं के कारण गलन भरी ठंड ने जोर पकड़ लिया है। पछुआ हवाओं के चलने और पहाड़ों पर पड़ रही बर्फ से और आज बुधवार की सुबह कोहरा पड़ने और कोहरे के बाद आसमान में बादल छाए रहने के कारण जिले का पारा लुढ़क कर 10 डिग्री सेल्सियस के करीब जा पहुंचा है। बुधवार सुबह छाये कोहरे का असर करीब 10 बजे तक रहा।
By- Ram Sumiran Mishra