कृषि विज्ञान केन्द्र वरासिन सुलतानपुर के मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी का अनुमान है कि अगले 48 घण्टों में सुलतानपुर और आसपास के जिलों में धूल भरी आंधी चलने के साथ ही गर्मी लोगों को और परेशान करेगी। जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।