नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी करेंगे कब्रिस्तानों में दफन मुर्दों की गिनती, प्रशासन गणना करने में फेल

समय सीमा बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन गणना करने में सफल नहीं हो सका है।

<p>नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी करेंगे कब्रिस्तानों में दफन मुर्दों की गिनती, प्रशासन गणना करने में फेल</p>

सुलतानपुर. अब प्रदेश भर के नगर निगम, नगर पालिकाएं और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी (ईओ) वर्ष 2020 के मार्च के अंतिम सप्ताह यानी तीन महीने अप्रैल से लेकर जून महीनें तक कब्रिस्तानों में दफन मुर्दों की कब्रों की गणना का कार्य करने के लिए शासन से निर्देश दिये गए थे, हालांकि समय सीमा बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन गणना करने में सफल नहीं हो सका है। सूबे में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब कब्रिस्तान में दफन मुर्दों की कब्रों की गिनती करने का शासन से फरमान जारी हुआ हो।

सुलतानपुर नगरपालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी (ईओ) रामजीलाल ने बताया कि आवास एवं शहरी विकास कार्य मंत्रालय ने सूबे में पहली बार कब्रिस्तानों में दफन मुर्दों (शवों) की गिनती कराने का फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह आदेश नगरीय विकास विभाग की निदेशक डॉ काजल की तरफ से प्रदेश भर के 17 नगर निगमों और 651 नगर निकायों के ईओ को दिया गया है। सभी अधिशासी अधिकारियों से यह अपेक्षा की गई है कि कब्रिस्तानों में कब्रों की गिनती करने से कोरोना काल में हुई मौतों का हिसाब- किताब लगाकर वास्तविक आंकड़े जुटाए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे कोरोना के प्रभाव का वास्तविक आंकलन किया जा सकेगा।

प्रभारी अधिशासी अधिकारी( ईओ) ने बताया कि यह काम इतना आसान नहीं है, जितना समझा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके पहले ऐसी गणना कभी नहीं हुई है और न ही कभी शासन और सरकार ने ऐसी गणना कराए ही थे। इससे गणना करने में बहुत मुश्किलें आएंगी लेकिन शासन ने इसी सप्ताह यह जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।

जिले में है एक नगरपालिका और 3 नगर पंचायत

सुलतानपुर जिले में नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की संख्या का तो जिले में एक नगर पालिका परिषद और तीन नगर पंचायतें हैं। जहां तक पूरे प्रदेश की संख्या नगर पालिकाओं, नगर निगमों और नगर पंचायतों की कुल संख्या का सवाल है तो प्रदेश भर में 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 434 नगर पंचायतें हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.