जयपुर। आज सवेरे महवा में एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे रहने वाले एक खानाबदोश परिवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में पूरा परिवार जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने घायल परिवार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में एक ही परिवार के 11 लोग घायल हो गए। जहां उनका उपचार जारी है। सूचना पर महवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को संभाला।
जानकारी के अनुसार आज सवेरे सड़क किनारे रह रहे एक खानाबदोश परिवार पर एक तेज रफ्तार जा चढ़ी। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को जयपुर रैफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक राजेंद्र मीणा अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों को उपचार के निर्देश दिए। दुर्घटना की सूचना पर थानाधिकारी जितेंद्र सोलंकी भी मौके पर पहुंचे।
मौके पर ही विधायक राजेंद्र मीणा ने घायलों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता दी और घायलों के साथ एक पुलिसकर्मी एक चिकित्साकर्मी और एक कार्यकर्ता को जयपुर भेजा।