दौसा

आधी रात के बाद मौत का तांडव, फुटपाथ पर सो रहे 11 लोगों को रौंद दिया…. अब तक इतने लोगों की मौत, अस्पताल में भीड़ लग रही

Rajasthan Big accident: परिवार के लोग टीकाराम पालीवाल सरकारी स्कूल के नजदीक झुग्गी में रहते थे और गर्मी के चलते फुटपाथ पर सो रहे थे। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।

दौसाApr 26, 2024 / 08:56 am

JAYANT SHARMA

Big accident in Rajasthan: राजस्थान के दौसा जिले से बड़ी खबर आ रही है। दौसा जिले में देर रात करीब ग्यारह लोगों को एक कार ने रौंद दिया। इन तमाम लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इनमें से तीन की मौत हो चुकी है और आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में तीन बच्चे शामिल है। ये सभी लोग फुटपाथ पर सो रहे थे इस दौरान एक तेज रफ्तार कार के चालक ने फुटपाथ पर सभी को रौंद दिया। हादसे के बाद पुलिस को सिर्फ कार ही मिली है। चालक फरार है। कार नंबर के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

फुटपाथ पर सो रहा था परिवार

दौसा पुलिस ने बताया कि महवा कस्बे के पास यह हादसा हुआ है। आठ गंभीर रूप से घायल हैं जिनमें से छह को जयपुर के एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसा देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि खानाबदोश परिवार के लोग टीकाराम पालीवाल सरकारी स्कूल के नजदीक झुग्गी में रहते थे और गर्मी के चलते फुटपाथ पर सो रहे थे। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।

देर रात अस्पताल पहुंचे विधायक

देर रात इस हादसे की सूचना महुवा विधायक राजेन्द्र कुमार को मिली तो वे अस्पताल पहुंचे। साथ ही घायलों को कुछ आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई। पुलिस ने बताया कि हादसे में राजू, पपैया, अठौड़ी को मृत घोषित कर दिया या है। इनके अलावा जग्गा, शनि, शेरू, मोनू, काजल, दिलीप, सीमा समेत अन्य लोग घायल हैं। इनमें से छह को जयपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बरामद कर थाने खड़ा किया है।

Hindi News / Dausa / आधी रात के बाद मौत का तांडव, फुटपाथ पर सो रहे 11 लोगों को रौंद दिया…. अब तक इतने लोगों की मौत, अस्पताल में भीड़ लग रही

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.