पति ने कुल्हाड़ी से कर दी पत्नी और बेटा-बेटी की निर्मम हत्या, मचा कोहराम, आरोपी हिरासत में

गांव 21 एमएल की कुलडिय़ावाली ढाणी में एक व्यक्ति ने गुरुवार तड़के करीब चार बजे घरेलू कलह के कारण अपने बेटे, बेटी और पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

<p>गांव 21 एमएल की कुलडिय़ावाली ढाणी में एक व्यक्ति ने गुरुवार तड़के करीब चार बजे घरेलू कलह के कारण अपने बेटे, बेटी और पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।</p>
श्रीगंगानगर। गांव 21 एमएल की कुलडिय़ावाली ढाणी में एक व्यक्ति ने गुरुवार तड़के करीब चार बजे घरेलू कलह के कारण अपने बेटे, बेटी और पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार करीब दो महीने पहले बंशीलाल ने खेत में मजदूरी करने के लिए जसवीर सिंह पुत्र अमरीक सिंह मजबी सिख को रखा था। वह खेत मालिक के घर के पास खाली पड़े नोहरे में कच्चा कमरे में परिवार के साथ रहने लगा।
बुधवार रात जसवीर का अपनी पत्नी से विवाद हुआ। वह नशे की हालत में था। इसके बाद वह घर से चला गया। तड़के करीब चार बजे कुल्हाड़ी लेकर अपनी पत्नी गुरजीत कौर (30), लड़के गुरप्रीत सिंह (8) और लड़की लवप्रीत कौर (11) पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चूनावढ़ पुलिस ने जांच की।
जांच अधिकारी चूनावढ़ एसएचओ परमेश्वर सुथार ने बताया कि आरोपी जसवीर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। आरोपी पदमपुर क्षेत्र के गांव दो एनएन का निवासी है। आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।
ऐसे में उसने विवाहिता गुरजीत कौर से दूसरी शादी कर ली। मृतका गुरजीत कौर मूल रूप से पंजाब के बरनाला जिले के बिल्ला टेलेवाला गांव की है। उसके दोनों बच्चे भी पहले पति से थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.