Tokyo Olympics 2020: 28 जुलाई के भारत से जुड़े हर अपडेट

Tokyo Olympics 2020: जानिए क्या रहा 28 जुलाई के दिन टोक्यो ओलंपिक में भारत का हाल। ओलंपिक हाइलाइट्स में विस्तार से।

<p>Tokyo Olympics 2020, July 28 HIGHLIGHTS</p>
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक ( Tokyo Olympics 2020 ) में बुधवार, 28 जुलाई को भारत की ओर से दिन की शुरुआत भारतीय महिला हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन के साथ खेल कर की। रानी रामपाल की कप्तानी में खेल रही भारतीय हॉकी टीम के इरादों पर एक बार फिर पानी फिर गया, ग्रेट ब्रिटेन ने 4-1 से हराकर शानदार जीत हासिल की।
हॉकी से इतर बैडमिंटन से अच्छी खबर आई है भारतीय शटलर पी.वी सिंधू नहीं लगातार अपना दूसरा मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

भारत को आज तीरंदाजी में दीपिका कुमारी से उम्मीद होगी हालांकि उन्होंने अब तक अपने प्रदर्शन से निराश ही किया है, बता दें कि तीरंदाजी में मिक्स्ड और पुरुष टीम की ओर से भारतीय चुनौती पहले ही समाप्त हो चुकी है। अब केवल भारतीय महिला तीरंदाजों से ही मेडल की उम्मीद हैं।
जानिए क्या रहा का पूरा हाल

03:36 PM 28 July21

साई प्रणीत का सफर खत्म : पुरुष एकल ग्रुप डी-बी में भारत के साई प्रणीत नीदरलैंड के मार्क कैलजॉव से 14-21, 14-21 सेटों से हर का सामना करना पड़ा, लगातार दूसरी हार की वजह से प्रणीत का ओलंपिक का सफर खत्म हो गया।
03:14 pm 28 July 21

तीरंदाजी में भारत का जलवा बरकरार – तीरंदाज दीपिका कुमारी को चौथे सेट में अमेरिका की जेनिफर म्यूसिनो से 24-25 से हार का सामना करना पड़ा था। और मुकाबला बराबर का हो गया था लेकिन पांचवें और निर्णायक मुकाबले में दीपिका ने 9,9,8 पर निशाना साधा। इसके साथ ही दीपिका कुमारी ने मुकाबला 6-4 से अपने नाम कर लिया।
03:00 pm 28 July 21

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत नीदरलैंड के मार्क कैलजॉव के खिलाफ पहला गेम 14-21 से हारे।

02:52pm 28 July 21

भारतीय महिला बॉक्सर पूजा रानी की जबरदस्त परफॉर्मेंस दूसरे राउंड में भी देखने को मिली, पूजा रानी ने अल्जीरिया की इचरक चाईब को को हराकर दूसरा मुकाबला 5-0 से अपने नाम किया।
02:50 pm 28 July 21

भारतीय बॉक्सर पूजा रानी ने अल्जीरिया बॉक्सर इचरक चाईब को 5-0 से हराकर पहला मुकाबला जीत लिया।

02:21 pm 28 July 21

भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने भूटान के तीरंदाज करमा को 6-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की की।
01:29pm 28 July 21

विश्व के नंबर एक तीरंदाज है एलिसन ने भारत के तीरंदाज प्रवीण को तीनों सेटों में हराकर राउंड ऑफ 16 मुकाबला 60 से अपने नाम किया। बता दें कि दुनिया की नंबर एक तीरंदाज एलिसन अमेरिका से ताल्लुक रखते हैं।
12:41 pm 28 July 21

भारतीय तीरंदाज प्रवीण जाधव ने व्यक्तिगत इवेंट के राउंड ऑफ 64 में पिछले ओलंपिक में सिल्वर मेडल विजेता गालसान के खिलाफ जीत हासिल की।

08:23 AM 28 July 21
भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने ग्रुप से मुकाबले में हांगकांग की चियूंग नगन यी को 21-9, 21-16 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।

08:06 AM 28 July 21

ग्रेट ब्रिटेन में भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-1 से हरा कर मुकाबला अपने नाम किया।
06:29 AM 28 July 21

भारतीय हॉकी टीम और ग्रेट ब्रिटेन के बीच खेला जाएगा मुकाबला।

04:47 AM 28 July 21

भारतीय शटलर पीवी सिद्धू अपना अगला मैच खेलने उतरेगी, तीरंदाजी मैं दीपिका कुमारी महिला एकल में और तरुणदीप व प्रवीण यादव पुरुष एकल में एलिमिनेशन में उतरेंगे।

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.