Lockdown: पैरालम्पियन दीपा मलिक की बेटी देविका जनता किचन से लोगों का भर रहीं पेट

व्हीलिंग हैप्पीनेस फाउंडेशन की सह-संस्थापक देविका मलिक हैप्पी किचन के जरिए लोगों को खाना मुहैया करा रही हैं। इस दौरान हर दिन हैप्पी किचन में 60 परिवारों के लिए खाना तैयार किया जाता है।
 

<p>पैरालम्पियन दीपा मलिक की बेटी देविका लॉकडाउन में हैपी जनता किचन के जरिए लोगों की भर रही पेट</p>

नई दिल्ली। भारतीय पैरा एथलीट देविका मलिक की संस्था व्हीलिंग हैप्पीनेस फाउंडेशन दिव्यांगों के लिए सुगमता, मानसिकता और इंपॉवरमेंट के ऊपर काम कर रहा है। खासकर लॉकडाउन के दौरान बेघर, देहाडी और गरीब मजदूरों को भूखा न सोना पडे इसके लिए व्हीलिंग हैप्पीनेस संस्था खाना खिलाने की मुहिम चला रखी है। व्हीलिंग हैप्पीनेस फाउंडेशन की सह-संस्थापक देविका मलिक हैप्पी किचन के जरिए लोगों को खाना मुहैया करा रही हैं।

इस दौरान हैप्पी किचन में हर दिन 60 परिवार और 200 लोगों के लिए खाना तैयार किया जाता है। लॉकडाउन के दौरान देशभर में देहाड़ी मजदूरों को भोजन पैकेट दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पत्रिका कीनोट सलोन में बोलीं पैराएथलीट दीपा मलिक- 46 की उम्र में मैडल का सपना देखना, इतना भी मुश्किल नहीं

//www.dailymotion.com/embed/video/x7tutg1?autoplay=1?feature=oembed

फाउंडेशन रूरल इंडिया में दिव्यांगों के लिए जागरूकता अभियान चला रहा

व्हीलिंग हैप्पीनेस फाउंडेशन रूरल इंडिया में दिव्यांगों के लिए जागरूकता अभियान भी चला रहा है। साथ ही जरूरतमंदों को उपकरण भी मुहैया कराती हैं। इसके अलावा उनकी संस्था दिव्यांगों के लिए काउंसलिंग कर लोगों का मनोबल बढ़ा रही है।

ये भी पढ़ें: दुनिया में मां-बेटी की इकलौती जोड़ी जिसने इंटरनेशल स्पोर्ट्स खेला और मेडल जीता- दीपा मलिक

संयुक्त राष्ट्र में भारत के दिव्यांगों की आवाज हैं देविका मलिक

खेल रत्न से सम्मानित दीपा मलिक अपनी बेटी के सामाजिक कामों की तारीफ करते हुए बताया कि देविका के अंदर मानवता कूट-कूट कर भरी है। पैराओलंपियन दीपा मलिक की बेटी देविका एक मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता और अंतरराष्ट्रीय विकलांगता समावेशन की वकील भी हैं। हाल ही में ब्रिटेन की महरानी ने उन्हें सम्मानित किया था। वहीं फोर्ब्स में भी देविका को शामिल किया गया है। इसके अलावा वे कॉमनवेल्थ और संयुक्त राष्ट्र में भारत के दिव्यांगों की मुखर आवाज हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.