आलंपिक से पहले तीरंदाजी संघ को आठ साल बाद फिर मिली मान्यता, अर्जुन मुंडा होंगे अध्यक्ष

HIGHLIGHTS

Archery Association Of India: ओलंपिक से पहले खेल मंत्रालय ने भारतीय तीरंदाजी संघ को एक बार फिर से मान्यता दे दी है।
तीरंदाजी संघ को निलंबन के आठ साल बाद यह मान्यता मिली है।

<p>Archery association gets recognition again after eight years before Olympics, Arjun Munda will be president</p>

नई दिल्ली। भारतीय तीरंदाजी संघ ( Archery Association Of India ) के लिए बुधवार का दिन बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आया। दरअसल, ओलंपिक से पहले खेल मंत्रालय ने भारतीय तीरंदाजी संघ को एक बार फिर से मान्यता दे दी है। यह मान्यता निलंबन के आठ साल बाद मिली है।

खेल मंत्रालय की ओर से तीरंदाजी संघ को राष्ट्रीय खेल संघ के रूप में एक साल के लिए मान्यता दी है। इसके अलावा मंत्रालय ने संघ द्वारा चार साल के लिए कराए गए चुनाव को भी सहमति दे दी है। मोदी सरकार नें जनजातीय मामलों के मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा इसके अध्यक्ष होंगे।

मंत्रालय ने दी चेतावनी

खेल मंत्रालय ने तीरंदाजी संघ को एक मान्यता देने के साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि इस एक साल में तीरंदाजी संघ के संविधान का उल्लंघन हुआ तो मान्यता वापस ले ली जाएगी। मंत्रालय ने चार पन्ने की चेतावनी जारी की है।

नए साल में तीरंदाजी संघ में खत्म हो जाएगा विवाद, 18 जनवरी को होगा चुनाव

मालूम हो कि 2012 में सही तरीके से चुनाव नहीं कराने और उसमें धांधली को लेकर खेल मंत्रालय ने तीरंदाजी संघ की मान्यता वापस ले ली थी। हालांकि विश्व तीरंदाजी और भारतीय ओलंपिक समिति ने पहले ही भारतीय तीरंदाजी संघ के चुनाव को मान्यता दे दिया था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.