खेल

दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो और नेमार का आज है जन्म दिन, बहुत गरीबी में गुजरा था इनका जीवन

Cristiano Ronaldo and Neymar birthday:
दुनिया के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार का आज जन्मदिन है।
ट्विटर पर भी #CristianoRonaldo #Neymar ट्रेंड करना लगा है।

Feb 05, 2021 / 11:21 am

Deovrat Singh

Cristiano Ronaldo and Neymar birthday: दुनिया के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार का आज जन्मदिन है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार के फैंस दुनिया के हर कोने में मिल जाएंगे। फुटबॉल भले ही भारत में इतना न पसंद किया जाता हो, लेकिन क्रिस्टियानो रोनाल्डो के चाहने वालों की यहां कोई कमी नहीं है। इनके जन्मदिन के मौके पर दुनियाभर के फैंस जमकर बधाइयां दे रहे हैं। ट्विटर पर भी #CristianoRonaldo #Neymar ट्रेंड करना लगा है।


वर्तमान में फुटबॉल की बात हो तो तीन नाम सबसे पहले आते हैं, लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार जूनियर। इन तीन में से दो का जन्म आज ही के दिन हुआ था। 1985 में आज ही के दिन क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म हुआ। वहीं, 1992 में आज ही के दिन नेमार जूनियर का जन्म हुआ था।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जीवन
रोनाल्डो के पिता माली थे, मां दूसरे के घरों में जाकर खाना पकाया करती थी। चार भाई-बहनों में सबसे छोटे रोनाल्डो का परिवार टीन शेड की छत वाले घर में रहता था। मुश्किल हालात के बीच रोनाल्डो को स्कूल में प्रवेश दिला दिया गया। यहीं से रोनाल्डो ने फुटबॉल की शुरुआत की। रोनाल्डो का मन सिर्फ फुटबॉल खेलने में लगता था। महज आठ साल की उम्र में उन्होंने लोकल टीम के लिए फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते जल्द ही उनका सिलेक्शन वर्ल्ड अंडर-17 टीम में हो गया। रोनाल्डो ने 18 साल की उम्र में इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड से 17 मिलियन अमेरिकी डॉलर में साइन किया। इसके बाद रोनाल्डो ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कई सालों तक वो स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड की टीम का पर्याय रहे। मौजूदा वक्त में वो फ्रेंच फुटबॉल क्लब PSG के लिए खेलते हैं।

नेमार का जीवन
नेमार द सिल्वा सान्टोस जूनियर यानी नेमार जूनियर का जन्म ब्राजील में हुआ था। नेमार का परिवार झोपड़पट्टी में रहता था। उनके पिता भी फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी थे, लेकिन घर की माली हालत अच्छी नहीं थी। परिवार चलाने के लिए नेमार के पिता कई नौकरियां किया करते थे। परिवार के पास बिजली का बिल तक जमा कराने का पैसा नहीं था। ऐसे में घर की बिजली काट दी जाती तो नेमार और उनके परिवार को अंधेरे में ही रहना पड़ता था। नेमार ने करियर की शुरुआत स्ट्रीट फुटबॉलर के रूप में हुई। पिता ने गरीबी के बाद भी बेटे को फुटबॉलर बनने में पूरी मदद की। महज 11 साल की उम्र में नेमार ने ब्राजील का मशहूर एफसी सेंटोस क्लब ज्वॉइन कर लिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 17 साल की उम्र में नेमार ने एफसी सेंटोस के साथ पहला सीनियर कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। 2009 में नेमार अंडर-17 ब्राजील टीम के कप्तान थे। 2017 में नेमार दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर थे।


रोनाल्डो पाने रिकॉर्ड्स के कारण ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ के नाम से जाने जाते हैं। रोनाल्डो दुनिया भर में अपनी अलग फुटबॉल स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी रोनाल्डो की फैन फोलोइंग सबसे ज्यादा है। रोनाल्डो ने अपने करियर में कई अहम उपलब्धियां हासिल की है। उनकी दरियादिली और उनके अच्छे स्वभाव के चलते भी लोग उनके बहुत बड़े फैन है।

Home / Sports / दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो और नेमार का आज है जन्म दिन, बहुत गरीबी में गुजरा था इनका जीवन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.