खास खबर

आइए जिंदगी को फिर से रोचक बनाएं

जीवन से नीरसता को दूर भगाने के लिए अपने आप में लगातार परिवर्तन करने जरूरी होते हैं। इससे सवयं की पर्सनेलिटी में तो सुधार होता ही है, साथ ही आज की पीढ़ी के साथ कदम से कदम मिलाकर भी चल सकते हैं। आइए करें जीवन में नई शुरुआत…

Sep 24, 2020 / 04:42 pm

कंचन अरोडा

आइए जिंदगी को फिर से रोचक बनाएं,आइए जिंदगी को फिर से रोचक बनाएं,आइए जिंदगी को फिर से रोचक बनाएं

दिमाग को आइडियल न होने दें
फ्री टाइम में भी अपने आपको बिजी रखें। अगर आपको बुक्स पढऩे का शौक है तो कोई भी अच्छी बुक लें और पढ़ डाले। इसके अलावा ऑनलाइन भी आजकल काफी कुछ है, तो अपने आपको करंट टॉपिक्स पर हमेशा अपडेट रख सकते हैं।
ब्लॉग बनाकर हमेशा एक्टिव रहें
ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करने का सबसे अच्छा जरिया है स्वयं का ब्लॉग। जी हां, आप अपना ब्लॉग बनाएं और फिर उस पर निरंतर सक्रिय रहें।

हॉबी पहचानें
अपनी हॉबी पहचानें और अपना फ्री टाइम उसी में लगा दें। इससे आपमें एक नई उर्जा का संचार होगा। कुछ भी नया सीखने की कोई तय उम्र नहीं होती। म्यूजिक, डांस, कुकिंग, आदि कोई भी क्लासेज ज्वॉइन कर सकते हैं।
अपने पुराने फ्रैंड्स से सम्पर्क बनाए
जीवन की भाग-दौड़ के बीच अपने फ्रेंड सर्कल से हमारा सम्पर्क टूट जाता है। और फिर एक टाइम के बाद हम अपने आपको अलग-थलग महसूस करने लगते हैं। तो चलिए अभी याद करें अपने स्कूल-कॉलेज टाइम के फ्रैंड्स और उनको कॉल करके घर बुलाए, उनके साथ आउटिँग करें। यह आपको फिर से यंग महसूस करवाएगा।

Home / Special / आइए जिंदगी को फिर से रोचक बनाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.