भारत के ऐसे कानून जो सीधे आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़े हैं

क़ानून की जानकारी ही हमें परेशानी और कानूनी कारवाही से बचा सकती है। साथ ही हम अपने अधिकारों से भी परिचित होते हैं।

<p>भारत के ऐसे कानून जो सीधे आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़े हैं</p>
भारत में संविधान ने आम नागरिकों को अधिकार तो बहुत दिए हैं लेकिन ज़्यादातर लोग इनके बारे में नहीं जानते। लेकिन हमें अपने मौलिक और रोज़मर्रा के कानूनों के बारे में तो अवश्य ही जान न चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम शेयर कर रहे हैं कुछ ऐसे ज़रूरी क़ानून जो आपकी आम ज़िंदगी से जुड़े हैं। साथ ही कुछ ऐसे कानूनों की भी चर्चा करेंगे जाप पुराने हो चुके हैं लेकिन अब भी व्यवहार में मौजूद हैं। सुविधा के लिए हम एक एक कर दोनों प्रकार के कानूनों पर नज़र डालेंगे। इस श्रंखला में आज की प्रस्तुती।

महिला अधिकार
किसी संस्था के मालिक पर कब होगी एफआइआर
कार्यस्थल पर किसी महिला के साथ कोई गंभीर अपराध (जैसे रेप या यौन उत्पीडऩ या हिंसा) हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी होती है। जानकारी होने के बाद भी अगर मालिक या प्रभारी द्वारा सूचना नहीं दी जाती तो उनके खिलाफ भी एफआइआर दर्ज होती है।
आइपीसी की धारा 376: इस धारा के तहत हुए अपराध गैर-जमानती होते हैं। ऐसा करने पर प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट के सामने सुनवाई होती है। आरोप साबित होने पर 3 साल की कैद और जुर्माना अथवा दोनों किया जा सकता है।

भारत के ऐसे कानून जो सीधे आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़े हैं

अजब-ग़ज़ब कानून
133 साल पुराने इस कानून के अनुसार होटल सराय हैं
भारतीय संविधान में भारतीय सरिउस अधिनियम 1887 के अनुसार, देश के सभी होटल सराय हैं और वे आपको व पालतू पशुओं को मुफ्त में पानी पीने और वॉशरूम का उपयोग करने से नहीं रोक सकते। अगर वे ऐसा करते हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
रद्द हो सकता है लाइसेंस:
इस कानून के मुताबिक छोटे हों या फाइव स्टार होटल, ऐसा करने से मना नहीं कर सकते। अगर इनकार किया तो व्यक्ति की शिकायत पर लाइसेंस तक रद्द हो सकता है।

भारत के ऐसे कानून जो सीधे आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़े हैं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.