श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में लिया चार सौ महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा

निवाई. गुरु कृपा सत्संग मंडल की ओर से चारभुजा नाथ मन्दिर में कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जन्मोत्सव में करीब 400 महिलाओं ने भाग लिया।

<p>निवाई के चारभुजानाथ मंदिर में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव में मौजूद महिला श्रद्धालु।</p>
निवाई. गुरु कृपा सत्संग मंडल की ओर से चारभुजा नाथ मन्दिर में कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। श्रद्धालु चंद्रकला खंडेलवाल के बताया कि जन्मोत्सव में करीब 400 महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बीना जैन, चंद्रकला खंडेलवाल, संगीता खंडेलवाल, कृपा अगवाल, पंकी अग्रवाल, पिंकी टोडवाल, उमा टोडवाल, सुनीता अग्रवाल एवं मिथलेश पारीक सहित कई मंडल के पदाधिकारी मौजूद थी।
 

प्रथम पूज्य गणपति को किया नमन
देवली. गणेश चतुर्थी के मौके पर गुरुवार को बोरड़ा गणेश मन्दिर में क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला लगा। इस दौरान प्रथम पूज्य भगवान गणपति की मनमोहन झांकी सजाई गई।
सुबह 7 बजे से मन्दिर में भगवान गणपति के दर्शनों के लिए पैदल यात्रियों के जत्थे रवाना हुए। गणेश चतुर्थी के मौके पर घरों में लड्डू व मोदक बनाए गए, जिनका भगवान गणपति के समक्ष भोग लगाया गया। वहीं बोरड़ा गणेश मन्दिर में मेले का आयोजन हुआ। यहां मन्दिर समिति अध्यक्ष गिरिराज जोशी, घनश्याम गौतम, लादूराम बलाई, चन्द्रभान गोयल आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।
 

इसी प्रकार 10 दिवसीय गणेश महोत्सव की विधिवत् शुरुआत हुई। इस दौरान बगीची के बालाजी से विभिन्न समाज की गणेश प्रतिमाओं की शहर में शोभायात्रा निकाली। जो प्रमुख मार्गो से होकर कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान स्थित गणेश महोत्सव स्थल पहुंची। दशहरा मैदान में गणेश महोत्सव के तहत बदल-बदलकर प्रतिदिन आरती, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन व श्याम भजन संध्या, कवि सम्मेलन, छप्पन भोग, सुन्दरकाण्ड, खेलकूद प्रतियोगिताए होगी। इधर, सिरोही स्थित चिन्ताहरण गणेश मन्दिर में कई आयोजन हुए। मन्दिर में दर्शनों के लिए रात तक भीड़ रही। बुधवार रात क्षेत्र के सभी गणेश मन्दिरों में गुरुवार रात जागरण हुए।
 

पचाला में तीन दिवसीय मेला शुरू
अलीगढ़. तहसील क्षेत्र के पचाला गांव में गुरुवार से तीन दिवसीय मेला प्रांरभ शुरू हुआ। मेला आयोजक पूर्व सरपंच व भाजपा किसान नेता बद्रीलाल भारतीय ने बताया कि मेले के अवसर पर गुरुवार ध्वजारोहण रात्रि जागरण किया गया। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय विजय सिंह हाड़ा के मेेले में आस-पास गांवों के लोग भाग लेते है। मेले के अवसर पर शुक्रवार रात 9 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार शनिवार मेले के समापन पर दोपहर को पद दंगल कार्यक्रम होगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.