CORONA UPDATE : शुरुआती एक लाख केस 109 दिन में आए, अब महज तीन दिन में

-10 लाख का आंकड़ा पार करने वाला भारत तीसरा देश-औसत 33 हजार मरीज हर रोज आ रहे हैं अब भारत में

<p>CORONA UPDATE : शुरुआती एक लाख केस 109 दिन में आए, अब महज तीन दिन में</p>
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का प्रकोप तेज हो गया है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। चौंकाने वाली बात ये है कि देश में पहले एक लाख संक्रमित मिलने में 109 दिन लगे थे, लेकिन अब महज तीन दिन में एक लाख रोगी सामने आ रहे हैं। गत 24 घंटे में 35 हजार के करीब नए मरीज सामने आए हैं। देश में 18 मई को पहला एक लाख केस सामने आया था। इसके बाद दूसरा एक लाख केस आने में 15 दिन का समय लगा था। देश में 2 जून को दो लाख केस हो चुके थे। इसके बाद 10 दिन के अंतर पर ही 12 जून को 3 लाख केस हो चुके थे। चार लाख केस आने में अगले 8 दिन का ही समय लगा। 20 जून को देश में कोरोना के 4 लाख केस हो चुके थे।
एक सप्ताह में हो गए थे 4 से पांच लाख संक्रमित
इसके बाद 5 लाख केस को आने में एक सप्ताह का समय भी नहीं लगा। यानी निरंतर तेजी बनी रही। 20 जून के बाद 26 जून को ही देश में 5 लाख से अधिक कोरोना मरीज आ चुके थे। इसके बाद 1 जुलाई को कोरोना मरीजों की संख्या 6 लाख पार हो गई। अगले एक लाख मरीज को आने में सिर्फ 5 दिन का समय लगा था। छह जुलाई को देश में कोरोना मरीजों की संख्या 7 लाख हो चुकी थी। इसके बाद अगले 4 दिन में ही ये आंकड़ा 10 जुलाई को 8 लाख हो चुका था। इसके बाद तो कोरोना ने और तेजी से रफ्तार पकड़ी और अगले 3 दिन में ही कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में 1 लाख और लोग आ गए। 13 जुलाई को देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख हो चुकी थी। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो आंकड़े दिए गए हैं उसने हर किसी को डरा दिया है। देश में 3 दिन में ही एक बार फिर कोरोना के 1 लाख मामले सामने आए।
रिकवरी रेट भी बढ़ी
इस वक्त देश में 10 लाख से अधिक कोरोना संक्रमित हैं। जबकि 25 हजार 600 से अधिक रोगियों की जान जा चुकी है। 6 लाख 36 हजार ठीक हो चुके हैं। हालंाकि राहत की बात ये है कि रिकवरी रेट भी बढकऱ 65 फीसदी से ज्यादा हो गई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.