खास खबर

घर का माहौल खुशनुमा बना देते हैं डॉग्स

वफादारी का जहां नाम आता है, वहां डॉग्स का उदाहरण दिया जाता है। डॉग्स अपने भिन्न-भिन्न गुणों के कारण इंसानों के सदा ही हितकर रहे हैं। इनसे घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है।

Sep 22, 2020 / 09:12 pm

कंचन अरोडा

यह देखने में आकर्षक होने के कारण स्टेट्स सिंबल के रूप में इन्हें घर में रखना पसंद करते हैं। पग को बच्चों के साथ खेलना बहुत पसंद होता है, इस कारण खासतौर से यह बच्चों के पसंदीदा डॉग हैं। इनका आकार छोटा होने के कारण यह घर में ज्यादा जगह भी नहीं लेते। यह कम एक्टिव होते हैं, इसलिए इनके लिए रोजाना आधे घंटे की वॉक पर्याप्त होती है। इनका आयुकाल 12-14 साल का होता है। ,लैब्राडोर की तरह यह भी बहुत पसंद किया जाने वाला पालतू कुत्ता है। सफेद रंग पर काले धब्बों के कारण यह अलग ही नजर आता है। यह बहुत एक्टिव होते हैं, इनको खेलने के लिए काफी स्पेस चाहिए होता है। इनको ज्यादा देर तक बांध कर रखना या फिर किसी रूम में काफी देर तक बंद रखना ठीक नहीं है। इससे यह आक्रामक भी हो सकता है। इनका आयुकाल 10-14 वर्ष का होता है। ,इस प्रजाति के कुत्ते भारत में काफी पसंद किए जाते हैं। यह परिवार के सदस्यों की तरह बहुत ही प्रेम से घुला-मिला रहता है। इसका स्वभाव संवेदशील होता है, साथ ही इन्हें खेलना-कूदना काफी पसंद है। इनका जीवनकाल 10-13 वर्ष का होता है। ,बेहद गठीली स्किन वाले इस डॉग को लोग ब्रिटिश बुल्डॉग के रूप में भी जानते हैं। यह भी हाइब्रिड डॉग है। समझदार श्रेणी का यह कुत्ता खोजी प्रवृत्ति का होता है। इसे कन्फ्यूज नहीं किया जा सकता। ,बब्बर शेर की तरह दिखाई देने के कारण ही इसका नाम पफी लॉयन डॉग पड़ा। यह हाइब्रिड प्रजाति का कुत्ता है। इसका वजन 50-60 किलो तथा ऊंचाई 80 सेमी होती है। बहुत से लोग इसे चो चो भी कहते हैं। इसकी उम्र 10-15 साल होती है। ,अपने क्यूट से फेस और फर जैसे बालों से ढकी स्किन के कारण यह बहुत आकर्षक लगते हैं। यह घर की रखवाली बड़ी मुस्तैदी से करते हैं। किसी भी अन्जान आहट से यह भौंकना शुरू कर देते हैं। इनको रोजाना अगर कुछ देर भी बाहर घुमाया जाए तो यह उतने भी खुश हैं। इनको घर में खेलना-कूदना बेहद पसंद हैं। ,लम्बा चौड़ा ब्लड हाउंड बहुत समझदार होता है। इसका वजन 35-45 किलो, लम्बाई 55-65 सेमी तथा आयु 10-12 वर्ष होती है। करीबन एक हजार वर्ष पुरानी प्रजाति के इस डॉग का उपयोग गुमशुदा की तलाश के लिए किया जाता है। इसमें सूंघने की जबरदस्त शक्ति होती है। अपनी इन्हीं खूबियों के चलते यह काफी लोकप्रिय है।

डॉग्स की अलग-अलग तरह की प्रजातियां होती हैं, जिनमें से कुछ को घरेलू माहौल बहुत पसंद है, तो कुछ ऐसी प्रजातियां हैं, जो जासूसी, चौकसी आदि करने में माहिर हैं। आइए कुत्तों की ऐसी ही कुछ खास प्रजातियों से वाकिफ होते हैं…
ब्लड हाउंड
लम्बा चौड़ा ब्लड हाउंड बहुत समझदार होता है। इसका वजन 35-45 किलो, लम्बाई 55-65सेमी तथा आयु 10-12 वर्ष होती है। करीबन एक हजार वर्ष पुरानी प्रजाति के इस डॉग का उपयोग गुमशुदा की तलाश के लिए किया जाता है। इसमें सूंघने की जबरदस्त शक्ति होती है। अपनी इन्हीं खूबियों के चलते यह काफी लोकप्रिय है।
पोमेरेनियन
अपने क्यूट से फेस और फर जैसे बालों से ढकी स्किन के कारण यह बहुत आकर्षक लगते हैं। यह घर की रखवाली बड़ी मुस्तैदी से करते हैं। किसी भी अन्जान आहट से यह भौंकना शुरू कर देते हैं। इनको रोजाना अगर कुछ देर भी बाहर घुमाया जाए तो यह उतने भी खुश हैं। इनको घर में खेलना-कूदना बेहद पसंद हैं।
पफी लॉयन डॉग
बब्बर शेर की तरह दिखाई देने के कारण ही इसका नाम पफी लॉयन डॉग पड़ा। यह हाइब्रिड प्रजाति का कुत्ता है। इसका वजन 20-32 किलो तथा ऊंचाई 46-51 सेमी होती है। बहुत से लोग इसे चो चो भी कहते हैं। इसकी उम्र 10-15 साल होती है।
इंग्लिश बुल्डॉग
बेहद गठीली स्किन वाले इस डॉग को लोग ब्रिटिश बुल्डॉग के रूप में भी जानते हैं। यह भी हाइब्रिड डॉग है। समझदार श्रेणी का यह कुत्ता खोजी प्रवृत्ति का होता है। इसे कन्फ्यूज नहीं किया जा सकता।
लैब्राडोर
इस प्रजाति के कुत्ते भारत में काफी पसंद किए जाते हैं। यह परिवार के सदस्यों की तरह बहुत ही प्रेम से घुला-मिला रहता है। इसका स्वभाव संवेदशील होता है, साथ ही इन्हें खेलना-कूदना काफी पसंद है। इनका जीवनकाल 10-13 वर्ष का होता है।
डालमेशियन
लैब्राडोर की तरह यह भी बहुत पसंद किया जाने वाला पालतू कुत्ता है। सफेद रंग पर काले धब्बों के कारण यह अलग ही नजर आता है। यह बहुत एक्टिव होते हैं, इनको खेलने के लिए काफी स्पेस चाहिए होता है। इनको ज्यादा देर तक बांध कर रखना या फिर किसी रूम में काफी देर तक बंद रखना ठीक नहीं है। इससे यह आक्रामक भी हो सकता है। इनका आयुकाल 10-14 वर्ष का होता है।
पग
यह देखने में आकर्षक होने के कारण स्टेट्स सिंबल के रूप में इन्हें घर में रखना पसंद करते हैं। पग को बच्चों के साथ खेलना बहुत पसंद होता है, इस कारण खासतौर से यह बच्चों के पसंदीदा डॉग हैं। इनका आकार छोटा होने के कारण यह घर में ज्यादा जगह भी नहीं लेते। यह कम एक्टिव होते हैं, इसलिए इनके लिए रोजाना आधे घंटे की वॉक पर्याप्त होती है। इनका आयुकाल 12-14 साल का होता है।

Home / Special / घर का माहौल खुशनुमा बना देते हैं डॉग्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.