जेठानी ने देवरानी का नशा देकर दुष्कर्म कराया, अश्लील वीडियो भी बनाया

युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर घर पर बुला रहा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

<p>RAPE </p>
सोनीपत। हरियाणा में अवैध संबंधों संबंधित खबरों की मानो बाढ़ सी आ गई है। अब नई खबर सोनीपत जिले से आ रही है। यहां देवरानी ने आरोप लगाया है कि जेठानी ने नशा देकर एक युवक से दुष्कर्म कराया। फिर अश्लील वीडियो बना ली। युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस भी यह शिकायत सुनकर अचरज में पड़ गई कि कोई जेठानी ऐसा कैसे कर सकत है।
क्या है मामला

पीड़ित महिला ने पुलिस की शिकायत मे कहा है- मेरा पति दिल्ली में नौकरी करती है। उसे कोरोना हो गया तो पति को एकांतवास में भेज दिया गया। इस पर वह दिल्ली से सोनीपत अपने जेठानी के पास आ गई। यहीं रहने लगी। पिछले दिनों शाम के समय जेठानी ने चाय पिलाई और मैं बेहोश हो गई। फिर जेठानी ने अपने परिचित युवक को बुलाकर मेरे साथ दुष्कर्म कराया। होश में आने पर उसे सबकुछ पता चला। जेठानी से झगड़ा हुआ। उसन कहा कि सब चलता है। इस दौरान वीडियो भी बना ली। जेठानी ने वीडियो युवक को सौंप दी। वही युवक अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा है। मुझे अपने घर पर बुलाता है। बार-बार फोन करता है। उसने इस घटना के बारे में अपने पति को पूरी जानकारी दी। मेरे पति ने भी युवक को समझाने की कोशिश की। वह कुछ सुन नहीं रहा है। वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। साथ ही कहता है कि मिलने न आई तो जान से मार देगा।
क्या कहना है पुलिस का

महिला की शिकायत पर पुलिस ने जाल बिछाकर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ की जा रही है। जेठानी की भूमिका की भी जांच हो रही है। वह गिरफ्तारी के डर से गायब है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.