अनूठा प्रयास- व्यापारियों ने पुलिसकर्मियों की उतारी आरती और बरसाए फूल, सौंपा राशन

– गरीबों असहायों की मदद के लिए प्रशासन को सुपुर्द किया राशन
– सीओ ओबरा, थाना प्रभारी ओबरा व कस्बा चौकी इंचार्ज पर फूल बरसाकर बढ़ाया मान

<p>अनूठा प्रयास- व्यापारियों ने पुलिसकर्मियों की उतारी आरती और बरसाए फूल, सौंपा राशन</p>

सोनभद्र. कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन का आज 14वां दिन है। इस आपदा की स्थिति पुलिस, मेडिकलकर्मी, सफाईकर्मी जैसे कई कोरोना वॉयरिर्स हैं, जो अपनी भूमिका का बखूबी निवर्हन कर रहे हैं। वहीं ओबरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगर के व्यापारियों ने लॉक डाउन के दौरान लगातार ड्यूटी पर तैनात क्षेत्राधिकारी ओबरा भास्कर वर्मा, थाना प्रभारी शैलेश राय व कस्बा चौकी इंचार्ज कृष्ण अवतार सिंह आदि की आरती उतारी और उन्हें फूल माला पहनाकर उनका मान बढ़ाया। साथ ही व्यापार मंडल द्वारा आटा, चावल, दाल, तेल, आलू आदि राशन सामग्री गरीबो असहायों की मदद हेतु प्रशासन को सुपुर्द किया।

पुलिसकर्मियों पर फूलों की हुई बारिश, आरती उतार बढ़ाया गया मान

लॉकडाउन के बीच पुलिसकर्मी रात-दिन ड्यूटी करके इसका पालन करा रहे हैं। देश हित में समर्पित ऐसे पुलिसकर्मियों का ओबरा में जमकर सम्मान हो रहा है। कई व्यापारियों ने इनकी आरती उतारी तो कई व्यापारियों ने फूलों की बरसात की। नगर के सुभाष तिराहे पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़े व्यापारियों ने संरक्षक आलोक भाटिया व व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील गोयल के नेतृत्व में सीओ ओबरा, थाना प्रभारी व पुलिस कर्मचारियों का आरती उतार व फूल बरसाकर सम्मान किया।

लॉकडाउन को सफल बनाने में पुलिस की बड़ी भूमिका

नेतृत्व कर रहे व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील गोयल ने कहा कि लॉकडाउन को सफल बनाने में पुलिस की बड़ी भूमिका है। जगह-जगह नाकाबंदी कर पुलिस लोगों को कोरोना से बचाव हेतु रोकने में जुटी हुई है। पुलिस कर्मचारी चौबीसों घंटे अपने काम को अंजाम देने में मुस्तैदी से नजर आते हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.